B.A. FINAL YEAR Subject- Hindi | Paper - I - प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य | पाठ 5- गजानन माधव मुक्तिबोध
B.A. FINAL YEAR
Subject- Hindi (हिन्दी)
प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य
पाठ 5 - गजानन माधव मुक्तिबोध
बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)
जीवन- परिचय
1. मुक्तिबोध का पूरा नाम क्या था-
(a) गजानन माधव 'मुक्तिबोध'
(B) मधुसूदन 'मुक्तिबोध'
(C) गज माधव 'मुक्तिबोध'
(D) अन्य
2. मुक्तिबोध का जन्म कब हुआ—
(a) सन् 1917 ई० में
(B) सन् 1947 ई० में
(C) सन् 1941 ई० में
(D) सन् 1920 ई० में
3. गजानन माधव मुक्तिबोध का जन्म स्थान है-
(A) इन्दौर
(B) रायपुर
(c) श्योपुर
(D) उज्जयिनी
4. मुक्तिबोध की माता थीं-
(A) उमा
(B) रमा
(C) कमला
(d) पार्वती
5. मुक्तिबोध के पिता का नाम है-
(A) मुक्तिबोध
(b) माधवराय
(C) शरच्चन्द्र
(D) गजानन
6. मुक्तिबोध किस व्यवसाय से जुड़े-
(A) प्रूफरीडिंग
(B) साहित्यिक-मासिक का सम्पादन
(C) संवाददाता
(d) इन सभी से
7. मुक्तिबोध का विवाह किस प्रकार का था-
(A) कोर्ट द्वारा
(B) माता-पिता द्वारा
(C) गन्धर्व विवाह
(d) प्रेम विवाह
8. मुक्तिबोध की पत्नी का क्या नाम था-
(a) शान्ता
(B) श्यामा
(C) कनिका
(D) राधा
9. मुक्तिबोध की मातृभाषा कौन-सी थी-
(A) अवधी
(B) ब्रज
(C) मैथिली
(d) मराठी
10. मुक्तिबोध के पिता उन्हें बनाना चाहते थे-
(A) थानेदार
(B) डॉक्टर
(C) तहसीलदार
(d) वकील
11. मुक्तिबोध का सम्बन्ध है-
(A) उत्तर प्रदेश से
(B) दिल्ली से
(c) आन्ध्र प्रदेश से
(D) मध्य प्रदेश से
12. जिस सहपाठी के साथ मुक्तिबोध रात्रि में गश्त लगाया करते थे, उसका नाम था-
(A) कान्तिराम
(B) बाबूलाल
(c) शान्ताराम
(D) रमाशंकर
13. मुक्तिबोध का मृत्युवर्ष है-
(A) सन् 1972 ई०
(B) सन् 1943 ई०
(c) सन् 1964 ई०
(D) सन् 1959 ई०
*कृतियाँ
14. 'ब्रह्मराक्षस' किस प्रकार विदा हो गया-
(a) तम विविर में मरे पक्षी सा
(B) चुपचाप चला गया
(C) बावड़ी में डूब गया
(D) दुर्घटनाग्रस्त हो गया
15. तिरछी पड़ी सूर्य की किरण को देखकर ब्रह्मराक्षस क्या समझता है-
(a) सूर्य उसे झुककर प्रणाम कर रहा है
(B) चन्द्रमा विनम्र हो गया है।
(C) मिथकीय चेतना है
(D) ब्रह्मराक्षस अमर है
16. ब्रह्मराक्षस किसका प्रतीक है-
(A) सामाजिक प्रवृत्ति का
(B) जल का
(C) प्रकृति का
(d) मुक्तिबोध की अन्तर चेतना का
17. 'ब्रह्मराक्षस' कविता में ब्रह्मराक्षस कहाँ प्रविष्ट रहता है-
(A) घर में
(B) गुफा में
(c) बावड़ी के अन्तर्गत
(D) पत्थरों में
18. 'ब्रह्मराक्षस' कविता के रचयिता हैं-
(A) रघुवीर सहाय
(B) कुँवर नारायण
(C) लीलाधर जगूड़ी
(d) मुक्तिबोध
19. 'ब्रह्मराक्षस' कविता में किसका प्रयोग किया गया है-
(a) फैण्टेसी
(B) मिथकीय चेतना
(C) अस्तित्ववाद
(D) मृत्युबोध
20. 'ब्रह्मराक्षस' कैसी कविता है-
(A) लघु कविता
(B) मुक्तक
(C) छन्दबद्ध कविता
(d) लम्बी
21. ब्रह्मराक्षस की ट्रेजिडी आज के युग में किसकी ट्रेजिडी है-
(A) किसान
(B) राजनेता
(c) बुद्धिजीवी
(D) श्रमजीवी
22. ब्रह्मराक्षस का अन्त कैसे हुआ-
(A) दुर्घटना में मर गया
(B) आत्महत्या की
(c) मारा गया
(D) इनमें से कोई नहीं
23. 'ब्रह्मराक्षस' कविता में कवि ब्रह्मराक्षस का क्या बनना चाहता है-
(A) पुत्र
(B) मित्र
(c) सजल-उर शिष्य
(D) इनमें से कोई नहीं
24. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' किसकी काव्यकृति है-
(A) रघुवीर सहाय
(B) सुधीन्द्र
(C) श्रीकान्तं वर्मा
(d) गजानन माधव मुक्तिबोध'
25. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' संकलन से ली गई कविता है-
(a) अँधेरे में
(B) नदी के द्वीप
(C) असाध्य वीणा
(D) कुकुरमुत्ता
26. मुक्तिबोधकृत 'अँधेरे में' किस विधा की रचना है-
(A) नाटक
(B) आलोचना
(c) लम्बी कविता
(D) संस्मरण
27. 'मुझे कदम-कदम पर' कविता किसकी है-
(A) अज्ञेय
(b) मुक्तिबोध
(C) नागार्जुन
(D) भवानीप्रसाद मिश्र
28. गजानन माधव मुक्तिबोध के कविता-संग्रह 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' की सर्वाधिक प्रसिद्ध और लम्बी कविता का नाम है-
(A) ब्रह्मराक्षस
(B) भूल गलती
(c) अंधेरे में
(D) चकमक की चिंगारियाँ
29. 'अँधेरे में' किस कवि की रचना है-
(A) अज्ञेय की
(B) धर्मवीर भारती की
(c) मुक्तिबोध की
(D) इनमें से किसी की नहीं
30. सबसे लम्बी कविता है.
(A) ब्रह्मराक्षस
(b) अँधेरे में
(C) एक अन्त:कथा
(D) चम्बल की घाटी में
31. सबसे पहले मुक्तिबोध की कुछ कविताओं का एकसाथ प्रकाशन हुआ-
(A) 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' में
(b) 'तारसप्तक' में
(C) 'भूरी-भूरी खाक धूल' में
(D) 'हंस' में
32. कथा-साहित्य से सम्बन्धित मुक्तिबोध की रचना है-
(A) काठ का सपना
(B) विपात्र
(C) सतह से उठता हुआ आदमी
(d) ये सभी
33. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' प्रकाशित हुई-
(A) सन् 1947 ई० में
(b) सन् 1964 ई० में
(C) सन् 1943 ई० मे
(D) सन् 1959 ई० में
34. पहले 'अँधेरे में' कविता का शीर्षक दिया गया था-
(A) आशंका का द्वीप
(b) आशंका के द्वीप : अँधेरे में
(C) डूबता चाँद कब डूबेगा
(D) एक अरूप शून्य के प्रति
35. निम्नलिखित में से कौन-सा मुक्तिबोध की कविता का शीर्षक है-
(A) पूँजीवादी समाज के प्रति
(B) लकड़ी का रावण
(C) बहुत शर्म आती है
(d) ये सभी
*काव्यगत विशेषताएँ
36. 'मुक्तिबोध' के काव्य में समग्र चित्रण हुआ है-
(A) उच्च वर्ग का
(B) मध्यम वर्ग का
(c) निम्न-मध्यम वर्ग का
(D) निम्न वर्ग का
37. 'मुक्तिबोध' किस स्थल के प्राकृतिक सौन्दर्य से सर्वाधिक प्रभावित हुए-
(A) नैनीताल
(B) कुमायूँ
(c) मालवा
(D) अल्मोड़ा
38. 'बेचैन संवेदना के कवि' किसे कहा जाता है-
(A) नागार्जुन
(b) मुक्तिबोध
(C) भारतभूषण अग्रवाल
(D) त्रिलोचन
39. फैण्टेसी का कवि किसे कहा जाता है-
(A) नागार्जुन
(B) दिनकर
(c) मुक्तिबोध
(D) केदारनाथ सिंह
40. काव्य में गजानन माधव मुक्तिबोध किसके लिए जाने जाते हैं-
(a) फैण्टेसी के लिए
(B) गिमिक के लिए
(C) प्रपद्यवाद के लिए
(D) आत्मसाक्षात्कार भाव के लिए
41. मुक्तिबोध की कविताएँ हैं-
(A) वैचारिक
(B) लम्बी
(c) वैचारिक और लम्बी
(D) इनमें से कोई नहीं
42. राजनैतिक यथार्थ का कवि कहा जाता है-
(A) भवानीप्रसाद मिश्र को
(B) शमशेरबहादुर सिंह को
(c) मुक्तिबोध को
(D) धर्मवीर भारती को
43. किसकी कविताओं में आत्मसंघर्ष और आत्म साक्षात्कार की प्रवृत्ति प्रमुख है किन्तु कविताओं के कथ्य में सरल सपाट अभिव्यक्ति नहीं है-
(A) भवानीप्रसाद
(b) मुक्तिबोध
(C) नागार्जुन
(D) ये सभी
44. मुक्तिबोध की कविताओं में नहीं मिलता-
(a) मानवेतर शक्तियों पर विश्वास
(B) मानसिक संत्रास
(C) विद्रोह का स्वर
(D) नग्न यथार्थ
45. मुक्तिबोध की कविताओं में कैसी भावुकता का अभाव पाया जाता है-
(A) साथीपन की भावुकता
(b) मस्तिष्कहीन कोरी भावुकता
(C) संवेदनात्मक भावुकता
(D) इन सभी का
46. अपनी फैण्टेसियों के लिए मुक्तिबोध ने चयन किया है-
(A) मानेवर प्राणियों का
(B) बावड़ियों का
(C) बेतालों का
(d) प्रकृति-चित्रण का
47. मुक्तिबोध ने कविता को हिन्दी-साहित्य में वह ऊँचाई दी, जो उनसे पहले मिलती है, सिर्फ-
(A) बच्चन में
(B) अज्ञेय में
(C) पन्त में
(d) निराला में
48. मुक्तिबोध के साहित्य में भाव के साथ-
(A) भाषा नहीं बदलती
(b) भाषा बदल जाती है
(C) संवेदनहीनता उपजती है
(D) संत्रास अवश्य आता है
49. मुक्तिबोध की काव्य-शैली (टेकनीक) है-
(A) विवेचनात्मक
(b) नाट्यात्मक
(C) विवरणात्मक
(D) व्याख्यात्मक
*काव्यांश
50. "मेरा सिर गरम है, इसीलिए भरम है" यह काव्य-पंक्ति किस कवि की है-
(A) अज्ञेय
(B) निराला
(C) पन्त
(d) मुक्तिबोध
51. "हाय! हाय! टॉलस्टॉय, कैसे मुझे दीख गए?" यह पंक्ति किस कविता से ली गई
(A) नदी के द्वीप
(b) अँधेरे में
(C) असाध्य वीणा
(D) ब्रह्मराक्षस
52. 'गुँथे तुमसे, बिंधे तुमसे' काव्य-पंक्ति में 'तुम' है-
(A) पाठक
(B) पूँजीपति
(C) मजदूर-किसान
(d) आम कर्मशील जनता
53. "गगन में करफ्यू धरती पर चुपचाप जहरीली छी: थू:"
-पंक्तियाँ किस कविता की हैं-
(A) 'मुझे पुकारती हुई पुकार' की
(b) 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' की
(C) 'शब्दों का अर्थ जब' की
(D) 'मेरे लोग' की
54. "बस में ही ठुस जाने को जिन्दगी की जीत" माननेवालों का वर्णन किया गया है-
(A) 'बेचैन चील' में
(b) 'भाग गई जीप' में
(C) 'मैं तुम लोगों से दूर हूँ' में
(D) 'ब्रह्मराक्षस' में
55. "प्रत्येक पत्थर में चमकता एक हीरा है/हर एक छाती में 'आत्मा' अधीरा है।'
उपर्युक्त पंक्तियों में कवि किस अर्थ को व्यंजित करता है-
(A) पत्थर में हीरे का निवास है
(B) वक्षस्थल में आत्मा का निवास है
(C) प्रकाश; एक गुण है
(d) आत्मा चेतना का विकसित रूप है
56. "पथ भूलकर, जब चाँदनी की किरन टकराए, कहीं दीवार पर, तब ब्रह्मराक्षस समझता है/वन्दना की चाँदनी ने ज्ञान गुरु माना उसे।" -उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से ली गई हैं-
(A) चाँदनी
(b) ब्रह्मराक्षस
(C) वन्दना
(D) गुरु की वन्दना
*अन्य कथन
57. "फैण्टेसी मन की निगूढ़ वृत्तियों का, अनुभूत समस्याओं का, इच्छित जीवन स्थितियों का प्रक्षेप है।" यह कथन इनमें से किसका है-
(a) मुक्तिबोध
(B) अज्ञेय
(C) डॉ० नामवरसिंह
(D) रघुवीर सहाय
58. "नई कविता में मुक्तिबोध की स्थिति वही है, जो छायावाद में निराला की थी।" -किस समीक्षक का कथन है-
(A) मैनेजर पाण्डे
(B) रामविलास शर्मा
(C) डॉ० नगेन्द्र
(d) नामवरसिंह
59. "मुक्तिबोध की कविता, अद्भुत संकेतों-भरी, जिज्ञासाओं से अस्थिर कभी दूर से ही शोर मचाती, कभी कानों में चुपचाप राज की बातें कहती चलती है।" यह कथन है-
(A) हरिवंशराय बच्चन का
(B) नेमिचन्द्र जैन का
(c) शमशेरबहादुर सिंह का
(D) डॉ० नामवरसिंह का
60. 'एक विलक्षण प्रतिभा' कहा गया है-
(A) भवानीप्रसाद मिश्र को
(b) गजानन माधव मुक्तिबोध को
(C) नरेश मेहता
(D) अज्ञेय को
61. 'मुक्तिबोध' ग्रन्थ के लेखक के आधार पर मुक्तिबोध थे-
(a) ऋग्वेदी कुलकर्णी ब्राह्मण
(B) सामवेदी ब्राह्मण
(C) अथर्ववेदी ब्राह्मण
(D) सरयूपारी ब्राह्मण
62. साहित्यकारों ने किस आधुनिक कवि को 'भविष्य' का कवि कहा है-
(A) भवानीप्रसाद मिश्र
(B) अज्ञेय
(c) गजानन माधव मुक्तिबोध
(D) नरेश मेहता को
63. 'जनता का साहित्य' की यह परिभाषा-'जनता के जीवन-मूल्यों को, जनता के जीवनादर्शों को प्रतिष्ठापित करता हो, उसे अपने मुक्तिबोध पर अग्रसर करता हो– जनता का साहित्य है।" दी है-
(A) अज्ञेय ने
(B) श्यामसुन्दरदास ने
(c) गजानन माधव मुक्तिबोध ने
(D) नामवरसिंह ने
64. "मुझे लगता है, मन एक रहस्यमय लोक है। उसमें अँधेरा है। अँधेरे में सीढ़ियाँ हैं, सीढ़ियाँ गीली हैं। इस अथाह काले जल में कोई बैठा है-वह शायद मैं ही हूँ।" यह स्वीकारोक्ति मिलती है, मुक्तिबोध की-
(a) डायरी में
(B) ब्रह्मराक्षस कविता में
(C) चाँद का मुँह टेढ़ा है की भूमिका में
(D) आत्मकथा में
65. 'ब्रह्मराक्षस वस्तुतः एक सत्यशोधक का प्रेत है' यह कथन किस आलोचक का है
(A) डॉ० नगेन्द्र
(B) मलयज
(C) डॉ० नामवर सिंह
(D) नन्दकिशोर नवल
66. मुक्तिबोध के सम्बन्ध में यह कथन किसका है-"इनमें लय और सुरताल की बारीकियाँ न ढूँढो। ये लिपियों की भावुकता नहीं, इनमें विचार गुनगुनाते हैं।"
(A) त्रिलोचन
(b) शमशेरबहादुर सिंह
(C) दुष्यन्त कुमार
(D) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
67. "वह गहरे आसमानी रंग की चादर में लिपटा है कफन सौ जख्म फूलों में वही पर्दा न हो जाए।"
उपर्युक्त पंक्तियाँ किसकी मृत्यु पर लिखी गई गजल की हैं-
(a) गजानन मुक्तिबोध
(B) शमशेरबहादुर
(C) महाकवि निराला
(D) नागार्जुन
*अलंकार
68. "हाय, हाय, टॉलस्टॉय!" में कौन-सा अलंकार होगा-
(a) वीप्सा
(B) अनुप्रास
(C) पुनरुक्तिप्रकाश
(D) कोई नहीं
69. "भूतों की जिह्वा से गूँज रही तमवन में वेदों की वाणी-सा" में अलंकार है-
(A) रूपक
(B) उत्प्रेक्षा
(c) उपमा
(D) श्लेष
70. "वैसे घुप्प अँधेरे का इतना तेज उजाला" में अलंकार है-
(A) भ्रान्तिमान्
(B) सन्देह
(c) विरोधाभास
(D) पुनरुक्तिप्रकाश
*** पाठ-5 समाप्त ***

No comments: