B.A. FINAL YEAR Subject- Hindi | Paper - I - प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य | पाठ 4- भवानीप्रसाद मिश्र



B.A. FINAL YEAR

Subject- Hindi (हिन्दी)

प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य

पाठ 4 - भवानीप्रसाद मिश्र


बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)

जीवन- परिचय

1. भवानीप्रसाद मिश्र का जन्म हुआ-
(A) 29 मार्च, 1917 ई० को
(B) 2 फरवरी, 1913 ई० को
(C) 29 मार्च, 1916 ई० को
(d) 29 मार्च, 1913 ई० को

2. भवानीप्रसाद का जन्म स्थान है-
(a) होशंगाबाद का टिगरिया गाँव
(B) गाजियाबाद का बजरिया गाँव
(C) फिरोजाबाद का डिमरिया गाँव
(D) फतेहाबाद का उमरिया गाँव


3. भवानीप्रसाद मिश्र के पिता का नाम था-
(A) रमापति मिश्र
(B) सियापति मिश्र 
(c) सीताराम मिश्र 
(D) राधेश्याम मिश्र


4. कवि भवानीप्रसाद की माता का नाम है-
(A) सोमती देवी
(b) गोमती देवी 
(C) भँवरी देवी
(D) पार्वती देवी

5. नन्दिता मिश्र भवानीप्रसाद मिश्र की कौन थीं-
(A) माता
(B) बुआ
(C) बहिन
(d) पुत्री


6. भवानीप्रसाद मिश्र को 'बाल मोहन' नाम किस साहित्यकार ने दिया-
(a) माखनलाल चतुर्वेदी
(B) भगवतीचरण वर्मा
(C) नन्ददुलारे बाजपेई
(D) आ० हजारीप्रसाद द्विवेदी

7. भवानीप्रसाद मिश्र ने जेल में रहकर भाषा सीखी-
(a) बाँग्ला
(B) तेलुगू
(C) फारसी
(D) अंग्रेजी


8. भवानीप्रसाद मिश्र का मृत्यु - वर्ष है-
(a) सन् 1985 ई०
(B) सन् 1987 ई०
(C) सन् 1986 ई०
(D) सन् 1988 ई०

9. भवानीप्रसाद मिश्र की मृत्यु हुई-
(A) जबलपुर में
(B) टिगरिया में
(c) नरसिंहपुर में
(D) नई दिल्ली में


10. राष्ट्रीय जागरण की प्रेरणा भवानीप्रसाद मिश्र को प्राप्त हुई-
(A) रवीन्द्रनाथ टैगोर से
(B) रामनरेश त्रिपाठी से
(C) मैथिलीशरण गुप्त से
(d) माखनलाल चतुर्वेदी से

11. भारतीय कवियों में भवानीप्रसाद मिश्र के प्रिय कवि थे-
(A) प्रसाद
(B) पन्त
(c) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(D) निराला

कृतियाँ/रचनाएँ 

12. भवानीप्रसाद मिश्र-कृत 'कमल के फूल' शिल्प की दृष्टि से किस प्रकार की रचना है-
(A) महाकाव्य
(B) खण्डकाव्य 
(C) गीति-काव्य
(d) मुक्त छन्द

13. 'कल्पना' मासिक पत्रिका का प्रकाशन होता था-
(a) हैदराबाद से
(B) वर्धा से
(C) जबलपुर से
(D) बम्बई से


14. भवानीप्रसाद मिश्र ने सम्पादन किया-
(A) कल्पना का
(B) गांधी वाङ्मय का
(C) सर्वोदय का
(d) इन सभी का

15. हाईस्कूल पास होने से पूर्व ही भवानीप्रसाद मिश्र की कविताएँ प्रकाशित हुई-
(A) कल्पना में
(B) सरस्वती में
(C) प्रभा में
(d) हिन्दू पंच में

16. 'गीतफरोश' कविता संग्रह किस कवि की रचना है-
(A) नरेन्द्र शर्मा
(B) रामेश्वर शुक्ल अंचल
(c) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) नेमिचन्द्र जैन


17. भवानीप्रसाद मिश्र-कृत 'मैं गीत बेचता हूँ' गीत किस काव्य-संग्रह से लिया गया है
(A) सतपुड़ा के जंगल
(B) नदी के द्वीप
(c) गीतफरोश
(D) कालजयी

18. 'गीतफरोश' काव्य-संग्रह का प्रकाशन किस सन् में हुआ-
(A) सन् 1950 ई०
(b) सन् 1956 ई०
(C) सन् 1960 ई०
(D) सन् 1965 ई०


19. भवानीप्रसाद मिश्र-कृत 'कमल के फूल' कविता अज्ञेय के कौन-से तारसप्तक में संगृहीत हुई-
(A) पहला तारसप्तक
(B) तीसरा तारसप्तक
(c) दूसरा तारसप्तक
(D) चौथा तारसप्तक


20. भवानीप्रसाद मिश्र ने किस मासिक पत्र का सम्पादन किया-
(A) नव साहित्य
(B) सरस्वती
(C) हंस
(d) कल्पना

21. 'कमल के फूल' कविता किस कवि की है-
(A) नागार्जुन
(B) अज्ञेय
(c) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) मुक्तिबोध 


22. 'गांधी पंचशती' किस प्रयोगवादी कवि की रचना है-
(A) मुक्तिबोध
(b) भवानीप्रसाद 
(C) शमशेरबहादुर
(D) नागार्जुन

23. भवानीप्रसाद मिश्र का प्रथम काव्य-संग्रह था-
(a) गीतफरोश
(B) त्रिकाल सन्ध्या
(C) गांधी पंचशती
(D) चकित है दुःख


24. भवानीप्रसाद की पाँच सौ कविताओं का संग्रह है-
(A) बुनी हुई रस्सी
(b) गांधी पंचशती
(C) अनाम तुम आते हो
(D) कुछ नीति कुछ राजनीति

25. भवानीप्रसाद का खण्डकाव्य है-
(A) तूस की आग
(B) मानसरोवर दिन
(C) जिन्होंने मुझे रचा
(d) कालजयी

26. अशोक की कथा पर आधारित भवानीप्रसाद मिश्र की रचना है-
(A) नीली रेखा तक 
(b) कालजयी
(C) इदं न मम
(D) सम्प्रति


27. 'घर की याद' कविता कवि ने लिखी-
(A) देशाटन करते समय
(b) जेल में रहते समय
(C) असहयोग आन्दोलन में भाग लेते समय
(D) पिता की मृत्यु के समय

28. 'सन्नाटा' है भवानीप्रसाद द्वारा रचित-
(A) कहानी
(B) निबन्ध
(c) कविता
(D) उपन्यास


29. भवानीप्रसाद की व्यंग्य-रचना है-
(A) गीतफरोश
(B) परिवर्तन जिए 
(C) त्रिकाल-सन्ध्या 
(d) ये सभी

30. 'आपात्काल' के दिनों में लिखी गई भवानीप्रसाद की रचना है-
(a) त्रिकाल-सन्ध्या
(B) सतपुड़ा के घने जंगल
(C) तूस की आग
(D) ये सभी


31. विन्ध्य पर्वत, नर्मदा के वनों का विस्तार और मध्य प्रदेश की आदिम जातियों के जीवन पर प्रकाश डालती मिश्रजी की कविता है-
(A) सन्नाटा
(B) प्रलय
(C) त्रिकाल सन्ध्या
(d) सतपुड़ा के जंगल

32. 'गाँव जिसमें झोपड़ी है घर नहीं हैं' मिश्रजी ने ऐसे गाँव देखे हैं-
(A) पूरे भारत में
(B) उत्तर प्रदेश में
(C) मध्य प्रदेश में
(d) सतपुड़ा के घने जंगलों में

33. 'कालजयी' की कथा है-
(A) पौराणिक
(B) आंचलिक
(c) ऐतिहासिक 
(D) काल्पनिक


34. 'कालजयी' किस प्रकार का काव्य है-
(A) महाकाव्य
(b) प्रबन्धकाव्य 
(C) मुक्तककाव्य
(D) गीतिकाव्य

35. 'गीतफरोश' का आशय है-
(A) गीत को तराशनेवाला
(b) गीत को बेचनेवाला
(C) गीत को रचनेवाला
(D) ये सभी


36. 'सतपुड़ा के जंगल' कविता किसकी है-
(A) हरिनारायण व्यास
(b) भवानीप्रसाद मिश्र
(C) नरेश मेहता
(D) प्रभाकर माचवे

37. 'कमल के फूल' किसकी कविता (रचना) है-
(A) नागार्जुन
(B) अज्ञेय
(C) शमशेरबहादुर सिंह
(d) भवानीप्रसाद मिश्र


38. 'कमल के फूल' कविता भवानीप्रसाद द्वारा किस रूप में लिखी गई थी-
(a) मंगलाचरण के रूप में
(B) उपसंहार के रूप में
(C) प्रस्तावना के रूप में
(D) किसी रूप में नहीं

39. 'कमल के फूल' कविता किस काव्य-संग्रह के मंगलाचरण के रूप में प्रस्तुत की गई—
(A) तारसप्तक के
(b) दूसरा सप्तक के
(C) तीसरा सप्तक के
(D) कालजयी के

40. 'गीत फरोश' कविता में कवि का कटाक्ष किस वर्ग पर है-
(A) राजनीतिज्ञों पर
(B) वकीलों पर
(c) कवियों और साहित्यकारों पर
(D) पत्रकारों पर 


41. 'सतपुड़ा के घने जंगल' में कवि ने कितनी पहाड़ियों का वर्णन किया है-
(A) दो
(B) एक
(C) पाँच
(d) सात

42. बहन के विवाह के लिए भवानीप्रसाद मिश्र को क्या बेचना पड़ा-
(A) मिष्टान्न
(B) कपड़ा
(c) गीत
(D) पानी


43. भवानीप्रसाद मिश्र ने 'कालजयी' की रचना किसको उपजीव्य बनाकर की है-
(A) राम
(b) अशोक
(C) महात्मा बुद्ध
(D) इनमें से कोई नहीं

44. 'कमल के फूल' कविता में कुल कितने बन्ध हैं-
(A) दो
(B) एक
(c) तीन
(D) चार


45. 'खुशबू के शिलालेख' किस कवि की कृति है-
(A) नागार्जुन
(B) निराला
(C) अज्ञेय
(d) भवानीप्रसाद मिश्र

46. भवानीप्रसाद मिश्र की सर्वाधिक प्रसिद्ध/चर्चित रचना कौन-सी है—
(a) गीतफरोश
(B) सन्नाटा
(C) कालजयी
(D) अन्य

47. 'कालजयी' के रचनाकार का नाम बताइए-
(A) नागार्जुन
(B) अज्ञेय
(c) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) मुक्तिबोध


सम्मान/पुरस्कार 

48. भवानीप्रसाद को मिले सम्मान अथवा पुरस्कार को रचनाओं के साथ सुमेलित कीजिए-
      सम्मान / पुरस्कार                                                                           रचना
(1) मध्य प्रदेश शासन का शिखर सम्मान                                        (i) परिवर्तन जिए
(2) साहित्य अकादमी पुरस्कार                                                     (ii) अँधेरी कविताएँ
(3) उ०प्र० हिन्दी संस्थान सम्मान                                                  (iii) सम्पूर्ण साहित्यिक सेवाओं पर
(4) भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान                                            (iv) बुनी हुई रस्सी

कूट-
(a) (1) (ii) -(2) (iv) -(3) (i) -(4) (iii)
(B) (1) (iv) -(2) (i) -(3) (iii) -(4) (ii)
(C) (1) (i) -(2) (iii) -(3) (ii) -(4) (iv)
(D) (1) (iii) -(2) (ii) -(3) (iv) -(4) (i)


काव्यगत विशेषताएँ 

49. किस वाद से भवानीप्रसाद सर्वाधिक प्रभावित थे-
(A) मार्क्सवाद से
(B) लेनिनवाद से 
(c) गांधीवाद से 
(D) इन सभी से

50. नई कविता में भवानीप्रसाद की काव्यानुभूति रही है-
(A) रहीमनुमा
(B) तुलसीनुमा
(c) कबीरनुमा
(D) जायसीनुमा

51. भवानीप्रसाद मिश्र ने 'आत्मा' शब्द का प्रयोग किया है-
(A) दार्शनिक चिन्तन-प्रपंच के लिए
(B) अपने के अर्थ में
(c) अन्तर्मन के अर्थ में
(D) इन सभी अर्थों में


52. भारतीय काव्य-परम्परा का प्रसिद्ध उपमान है-
(A) कलगी बाजरे की
(B) बिजली का बल्ब
(C) चम्पे का फूल
(d) कमल का फूल

53. निराला की किस कविता की छाप भवानी की काव्य-चेतना पर सीधी पड़ती है-
(A) भिक्षुक की
(B) तोड़ती पत्थर की
(C) दान की
(d) बादल राग की

54. भवानीप्रसाद मिश्र की जीवनदृष्टि पर किस विचारधारा का प्रभाव है-
(A) मार्क्सवाद का
(B) समाजवाद का
(c) गांधी-विचार दर्शन का
(D) अस्तित्ववाद का


काव्यांश 

55. "जिस तरह हम बोलते हैं। इस तरह तू लिख।" काव्य भाषा के सन्दर्भ में यह प्रसिद्ध पंक्ति किस कवि की है-
(a) भवानीप्रसाद 
(B) अज्ञेय
(C) मुक्तिबोध 
(D) शमशेरबहादुर

56. भवानीप्रसाद की कविता में पुराने पत्तों का झर जाना-
(a) जीर्ण संस्कारों से मुक्ति पाना है
(B) जीवन-मूल्यों से कट जाना है।
(C) मृत्यु का सूचक
(D) काल की प्रबलता का दर्शाना है

57. "यदि श्रमिक के श्रम को हड़पने का यह लूटतन्त्र चलता रहा तो एक दिन अवश्य ही जनक्रान्ति हो जाएगी" इस मनोभूमिका को व्यक्त करती मिश्रजी की कविता है-
(A) मंगल वर्षा
(b) प्रलय
(C) गीतफरोश 
(D) कालजयी

58. 'जी, पहले कुछ दिन शर्म लगी मुझको' में कवि को किस बात में शर्म लगी-
(a) गीत बेचने में
(B) गीत लिखने में
(C) गीत को मनाने में
(D) गीत सुनाने में

59. "जी हाँ हुजूर मैं गीत बेचता हूँ। मैं तरह-तरह के गीत बेचता हूँ।" किस कवि की कविता की पंक्तियाँ हैं-
(A) नागार्जुन
(B) अज्ञेय
(c) भवानीप्रसाद 
(D) मुक्तिबोध

 
60. "तुम बंजर हो जाओगे। यदि इतने व्यवस्थित ढंग से रहोगे। यदि इतना सोच समझकर बोलोगे।" यह कथन किस कवि का है-
(a) भवानीप्रसाद मिश्र
(B) गजानन माधव मुक्तिबोध
(C) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
(D) दुष्यन्त कुमार


61. “जी लोगों ने तो बेच दिए ईमान, जी आप न हों सुनकर ज्यादा हैरान।" यह किस कवि की पंक्तियाँ हैं-
(a) भवानीप्रसाद मिश्र
(B) नरेश मेहता
(C) शमशेरबहादुर सिंह
(D) नागार्जुन

62. "फूल लाया हूँ कमल के, क्या करूँ इनका।
        पसारे आप आंचल, छोड़ दूँ हो जाए जी हल्का।"
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से ली गयी हैं-
(A) पुष्प की अभिलाषा
(b) कमल के फूल
(C) नीलकमल
(D) मधुवन

63. "चतुर मुझे कुछ भी कभी नहीं भाया। न औरत। न आदमी। न कविता।" यह कथन किस कवि का है-
(A) नागार्जुन
(B) सुमित्रानन्दन पन्त
(C) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
(d) भवानीप्रसाद मिश्र

अन्य कथन 

64. "तुम्हारा आसान लिखना छूट न जाए, इसकी सावधानी रखना।" भवानीप्रसाद को यह सलाह दी थी-
(A) अज्ञेय ने
(B) मुक्तिबोध ने
(C) गिरिजाकुमार माथुर ने
(d) माखनलाल चतुर्वेदी ने


65. "जो मन में न समा सके, उसे वाणी तक लाओ, किन्तु जुवाँदराजी मत करो। कलम की जीभ मत बनने देना।" भवानीप्रसाद को यह सलाह थी-
(A) केदारनाथ अग्रवाल की
(b) माखनलाल चतुर्वेदी की
(C) नरेश मेहता का
(D) मुक्तिबोध की

66. "मैंने अपनी कविता में प्राय: वही लिखा है, जो मेरी ठीक पकड़ में आ गया है। दूर की कौड़ी लाने की महत्त्वाकांक्षा भी मैंने कभी नहीं की।" यह आत्मकथ्य था-
(A) माखनलाल चतुर्वेदी का
(B) धर्मवीर भारती का
(c) भवानीप्रसाद मिश्र का
(D) दुष्यन्त कुमार का

67.. भवानीप्रसाद मिश्र एक युगातीत कवि हैं जो अपनी अलग राह बनाकर चले हैं और जिनका अपना एक अलग क्षितिज है। यदि उन्हें किसी युग में शामिल किया ही जाना है तो वह उनका अपना 'भवानी युग' होगा।" यह कथन किसका है
(a) डॉ० शिवशंकर वर्मा
(B) डॉ० नगेन्द्र
(C) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) शमशेरबहादुर

अलंकार

68. 'सतपुड़ा के घने जंगल' में सर्वाधिक प्रयुक्त अलंकार है-
(A) श्लेष
(B) यमक
(C) रूपक
(d) मानवीकरण

69. "मैं सन्नाटा हूँ, फिर भी बोल रहा हूँ
        मैं शान्त बहुत हूँ , फिर भी झेल रहा हूँ।''
हुन पंक्तियों में प्रयुक्त मुख्य अलंकार है-
(A) वीप्सा
(B) अनुप्रास
(c) विरोधाभास 
(D) भ्रान्तिमान्

70. 'साँप-सी काली लताएँ' में प्रयुक्त अलंकार है-
(A) उत्प्रेक्षा
(b) उपमा
(C) वीप्सा
(D) तीनों ही

71. "घास पागल, काँस पागल, शाल और पलाश पागल। लता पागल, बात पागल, डाल पागल,    
  पात पागल।" उपर्युक्त काव्य-चरण में कौन-सा अलंकार है-
(a) अनुप्रास
(B) यमक
(C) उपमा
(D) श्लेष

                          *** पाठ-4 समाप्त ***  


No comments: