B.A Final Year (History) | Paper: भारत का राजनीतिक इतिहास [1740-1947] | Unit-II

                      B.A Final Year (History)

                  Paper: भारत का राजनीतिक इतिहास [1740-1947]

                                 Unit-II

Syllabus-

*आर्थिक परिवर्तन : भू-राजस्व प्रणालियां, स्थाई बंदोबस्त, रैयतवाड़ी, महालवाड़ी, काश्तकार एवं अकाल पुनरावृति

*1857 की क्रांति
*भारतीय रियासतों से ब्रिटिश संबंध
__________________________________________________

बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)

स्थाई बंदोबस्त (Permanent Settlement)

1. स्थाई बंदोबस्त में अंग्रेजों को क्या लाभ हुए-
A) बार-बार निर्धारण नहीं करना पड़ता था
B) राजस्व वसूल करने वाले कर्मचारी वर्ग से मुक्ति मिल गई
C) अंग्रेजों को जमीदारों के रूप में एक निष्ठावान वर्ग मिल गया
d) उपर्युक्त सभी


2. स्थाई बंदोबस्त के बारे में निम्नलिखित में कौन सा कथन सत्य है-
A) 1793 में सर जॉन शोर के सुझाव पर कार्नवालिस ने इसे लागू किया
B) इसमें जमीदारों द्वारा प्रदत लगान की निश्चित मात्रा निर्धारित कर दी गई
C) जमीदार अपनी सेवाओं के लिए 1/11 भाग अपने पास रखता था
d) उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं


रैयतवाड़ी प्रणाली (Ryotwari System)

3. रैयतवाड़ी भूमि व्यवस्था के संदर्भ में क्या सत्य है-
A) इसमें रैयत अपना लगान सीधे सरकार को देता था
B) ब्रिटिश भूमि का 51% हिस्सा इस व्यवस्था में शामिल था
C) मुख्यतः मुंबई, मद्रास एवं असम में यह व्यवस्था लागू हुई
d) उपर्युक्त तीनों कथन सकते हैं


महालवाड़ी प्रणाली (Mahalwadi System)

4. महालवाड़ी व्यवस्था के संदर्भ में क्या सत्य है-
A) यह व्यवस्था संयुक्त प्रांत, मध्य प्रांत एवं पंजाब में
B) यह ब्रिटिश भारत की 30% भूमि पर लागू थी
C) इसमें गांव के लोग अपने प्रतिनिधि के माध्यम से कर अदायगी करते थे
d) उपर्युक्त तीनों कथन सकते हैं

5. किस अधिनियम के अंतर्गत भूमि के विकास के लिए तकावी ऋण की व्यवस्था की गई -
a) 1833 के भूमि सुधार अधिनियम के तहत
B) 1861 के अधिनियम के तहत
C) 1813 के अधिनियम के तहत
D) इनमें से कोई नहीं


जमीदारी अथवा काश्तकारी प्रणाली (Zamindari or Tenancy System)

6. जमीदारी व्यवस्था के विस्तार के परिणामस्वरूप किसका विकास हुआ-   
A) अभिजात वर्ग
B) पूंजीवाद
c) उपजमीदारी व्यवस्था
D) कृषि



अकाल (Famine)

7. प्रथम अकाल आयोग के बारे में क्या सत्य है-
A) इसकी स्थापना 1878 में हुई
B) इस समय लॉर्ड लिटन गवर्नर था
C) इस आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रैची थे
d) उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं


1857 की क्रांति (Revolution of 1857)

8. भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ -
A) 1835 ईस्वी
B) 1842 ईस्वी
c) 1857 ईस्वी
D) 1882 ईस्वी


9.  1857 ई०की क्रान्ति में क्रान्तिकारियों ने अपना बादशाह किसे बनाया था-
a) बहादुरशाह द्वितीय
B) बहादुरशाह प्रथम
C) जहाँगीर
D) आलमगीर


10. 1857 ईसवी के स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया था-
A) नाना साहब
B) कुंवर सिंह
C) मौलवी अहमदशाह
d) चंद्रशेखर आजाद


11. 'दी ग्रेट रिवॉल्यूशन' नामक पुस्तक के लेखक हैं-
A) वीर सावरकर
B) लॉरेंस
c) अशोक मेहता
D) सुंदरलाल


12. 1857 ईसवी की क्रांति का प्रतीक था-
A) रूमाल
B) बाज
C) दो तलवारें
d) कमल व रोटी


13. 1857 की क्रांति में सैनिक कंपनी के प्रति निष्ठावान रहे, शासक/ जमीदार-
A) सतलज के इस पार के सिख सरदार
B) कश्मीर का राजा गुलाब सिंह
C) बंगाल के जमीदार
d) डूंगरपुर का महाराज

14. चर्बी लगे कारतूसों के साथ एनफील्ड राइफल का प्रवेश  ब्रिटिश भारतीय सेना में कब हुआ था -
A) नवंबर 1857
B) दिसंबर 1856
c) जनवरी 1857
D) मार्च 1857


15. 1857 के झंडा गीत की रचना किसने की थी-
a) मौलवी अजीमुल्लाह
B) बख्त खाँ
C) तात्या टोपे
D) मौलवी अहमदुल्लाह


16. किस क्रांतिकारी नेता को अंग्रेजों ने जिंदा पकड़ लिया-
a) तात्या टोपे
B) बेगम हजरतमहल
C) कुंवर सिंह
D) नाना साहब


17. प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 में किस राज्य ने भाग लिया-
A) पंजाब
b) झांसी
C) ग्वालियर
D) हैदराबाद


18.  1857 ईसवी में कानपुर में क्रांति का दमन कर अधिकार किसने किया-
A) नाना साहब ने
B) लॉरेंस ने
C) हैवलॉक ने
d) कैंपबेल ने


19. कौन सा स्थान 1857 की क्रांति का केंद्र बिंदु नहीं था-
a) मद्रास
B) कोटा
C) ग्वालियर
D) रुहेलखंड


20. कहां के राजा के बारे में कैनिंग का यह कथन था कि यदि वह भी क्रांति में शामिल हो जाए तो मुझे कल ही बिस्तर गोल करना होगा-
a) जींद
B) ग्वालियर
C) पटियाला
D) हैदराबाद


21. मुगल सम्राट की विश्वासघाती पत्नी जो क्रांतिकारियों की मुखबिरी करती थी-
A) फातिमा बेगम
b) जीनतमहल
C) मुमताजमहल
D) हजरतमहल


22. "यहां वह औरत सोई हुई है, जो क्रांतिकारियों में एकमात्र मर्द थी"-- यह कथन किसने किसके लिए कहा-
A) पील, बेगम हजरतमहल
B) हडसन बेगम हजरतमहल
c) जनरल हयूरोज, झांसी की रानी
D) आउटरम, झांसी की रानी


23. "यह केवल डलहौजी के निर्माण कार्य (सड़क और तार) ही थे अथवा जो उसने पंजाब में प्रशासन स्थापित किया था उन्हीं के कारण अंत में क्रांति शांत हो सकी।"यह किसने कहा -
A) डिजरायली
b) टी. आर. होम्स
C) जेम्स आउटरम
D) पी. ई. रॉबर्ट्स


24. "1857 से पहले के विस्फोट, सैनिक अथवा असैनिक वास्तव में एक ही श्रृंखला की कड़ियां थीं। पहले अलग-अलग उपगन मिलकर 1857 का विस्फोट और दावानल बन गया।" यह कथन किसका है-
a) एस. एन. सेन
B) अलेक्जेंडर डफ
C) आर.सी. मजूमदार
D) डलहौजी

25. आधुनिक शिक्षित भारतीयों ने 1857 की क्रांति का समर्थन क्यों नहीं किया-
A) उन्हें कोई फायदा नजर नहीं आया
b) उनका विश्वास था कि केवल ब्रिटिश शासन ही भारत का आधुनिकीकरण कर सकता है
C) वैसे वे क्रांतिकारियों की विचारधारा से प्रभावित थे परंतु उनकी आपसी फूट से नाराज थे
D) उपर्युक्त सभी


26. अंतिम मुगल बादशाह था-
A) बहादुरशाह प्रथम
b) बहादुरशाह द्वितीय
C)  बहादुरशाह तृतीय
D) बहादुरशाह चतुर्थ


भारतीय रियासतों से ब्रिटिश संबंध (British relations with the Indian Princely States)

27. 'भारत की देशी रियासतें' पुस्तक के रचनाकार हैं-
A) सर रदरफोर्ड वॉर्नर
B) सर जॉर्ज ली वॉर्नर
C) सर डीम्ड ली वॉर्नर
d) सर विलियम ली वॉर्नर


28. रिंग फेंस नीति का युग माना गया-
A) 1819 से 1824 तक
B) 1813 से 1815 तक
C) 1816 से 1820 तक
d) 1757 से 1813 तक


29. रिंग फेंस नीति का निर्माता कहा जाता है-
A) सिंधिया
b) कॉर्नवालिस
C) ली वॉर्नर
D) वारेन हेस्टिंग्स


30. सन 1790 की त्रिपक्षीय संधि किसके विरुद्ध थी-
A) सिंधिया
B) बहादुरशाह जफर
c) टीपू सुल्तान
D) सुल्तान अहमदशाह


31. रिंग फेंस नीति का त्याग किस वर्ष करना पड़ा-
A) 1811
B) 1860
c) 1813
D) 1864


32. मध्य भारत की कितनी रियासतें अंग्रेजों ने सहायक संधि द्वारा कब्जा ली थीं-
A) 170
B) 149
C) 148
d) 145


33. गंगाधर राव कहां के राजा थे-
A) नागपुर
B) सातारा
c) झांसी
D) कानपुर


34. अवध रियासत का अंतिम शासक कौन था-
A) रुकैया बेगम
B) मोहम्मदशाह
C) अल्लाबख्श
d) वाजिद अली शाह


35.  धूँधूपंत का एक अन्य नाम-
A) रुहेला बंधु
b) नाना साहब
C) महादजी सिंधिया
D) तात्या टोपे


36. मल्हार राव गायकवाड किस रियासत का नरेश था-
A) झांसी
B) इंदौर
C) ग्वालियर
d) बड़ौदा


37. रेलवे के विस्तार हेतु अंग्रेजों ने किस रियासत से समझौता किया-
A) बड़ौदा
B) झांसी
C) ग्वालियर
d) पटियाला


38. नरेशमंडल की स्थापना किस वर्ष की गई -
a) 1921 में
B) 1922 में
C) 1924 में
D) 1926 में


39. नरेशमंडल में कुल कितने सदस्य थे-
A) 119
b) 120
C) 121
D) 125


40. हैदराबाद में था-
A) बादशाह
b) निजाम
C) मंत्री
D) निरंकुश सत्ता

              *** End of Unit-II ***

No comments: