B.A. FINAL YEAR Subject- Hindi | Paper - I - प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य | पाठ 3 - नागार्जुन



B.A. FINAL YEAR

Subject- Hindi (हिन्दी)

प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य

पाठ 3 - नागार्जुन


बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)

जीवन- परिचय

1. हिन्दी साहित्य में 'बाबा' के नाम से पहचाने जाते हैं-
(A) केदारनाथ सिंह
(B) त्रिलोचन शास्त्री
(C) भवानीप्रसाद मिश्र
(d) नागार्जुन

2. नागार्जुन का जन्म हुआ था-
(a) सन् 1911 ई० में
(B) सन् 1914 ई० में
(C) सन् 1912 ई० में
(D) सन् 1915 ई० में

3. नागार्जुन का जन्म बिहार के किस जिले में हुआ था-
(A) मधुबनी में 
(B) भागलपुर में
(C) बक्सर में
(d) दरभंगा में
   
                    
4. 'सिन्दूर तिलकित भाल' में कवि ने अपने गाँव का नाम बताया है-
(a) तरउनी
(B) बरौनी
(C) तरौनी
(D) सतलखा


5. "बीसवीं सदी अतिवादों की सदी है और नागार्जुन का व्यक्तित्व बीसवीं सदी की तमाम महत्त्वपूर्ण घटनाओं से निर्मित हुआ था।" यह कथन है-
(A) सनबीम का
(b) हॉब्सबाम का
(C) आलोक धन्वा का
(D) डॉ० रामविलास शर्मा का

6. नागार्जुन इस धारा के कवि माने जाते हैं-
(A) छायावादी
(B) प्रयोगवादी
(c) प्रगतिवादी
(D) इनमें से कोई नहीं


7. 'यात्री' नाम से काव्य की रचना करने वाले कवि हैं-
(A) शमशेरबहादुर सिंह
(B) मुक्तिबोध
(C) दुष्यन्तकुमार
(d) नागार्जुन


8. मैथिली मातृभाषा है-
(a) वैद्यनाथ मिश्र की
(B) नरेश मेहता की
(C) धर्मवीर भारती की
(D) भवानीप्रसाद मिश्र की


9. नागार्जुन का बचपन का नाम क्या था-
(A) रंगनाथ मिश्र
(B) रामदरश मिश्र
(c) वैद्यनाथ मिश्र
(D) विश्वनाथ मिश्र


10. किसके शिष्य के नाम पर वैद्यनाथ ने अपना नाम नागार्जुन रखा-
(A) स्वामी विवेकानन्द के
(B) महावीर स्वामी के
(C) स्वामी दयानन्द के
(d) महात्मा बुद्ध के


11. वैद्यनाथ मिश्र ने मैथिली में किस उपनाम से लिखना आरम्भ किया-
(A) जनक उपनाम से
(B) मिथिलेश उपनाम से
(C) सीतापति उपनाम से
(d) 'वैदेह' उपनाम से


12. नागार्जुन की प्रथम कविता छपी-
(A) 1929 ई०
(B) 1939 ई०
(C) 1932 ई०
(d) 1930 ई०


13. किसकी रचना 'संयुक्त निकाय' का अनुवाद पढ़कर नागार्जुन में पालि पढ़ने की इच्छा जाग्रत हुई-
(a) राहुल सांकृत्यायन की
(B) धर्मवीर भारती की
(C) विवेकीराय की
(D) राय कृष्णदास की


14. बाबा नागार्जुन ने बौद्ध धर्म की दीक्षा कहाँ ली थी-
(A) जापान में
(B) चीन में
(C) नेपाल में
(d) श्रीलंका में


15. नागार्जुन ने किस धर्म में दीक्षित होकर नागार्जुन नाम रखा-
(A) ईसाई धर्म
(B) मुस्लिम धर्म
(c) बौद्ध धर्म
(D) हिन्दू धर्म


16. घर को आदम का तबेला कहनेवाला कवि है-
(A) निराला
(B) नरेश मेहता
(c) नागार्जुन
(D) मुक्तिबोध 


17. नागार्जुन ने घर को किस संज्ञा से अभिहीत किया है-
(a) आदम का तबेला
(B) मुसीबतों की कोठरी
(C) मानुष का झमेला
(D) इनमें से कोई नहीं

18 . "नागार्जुन ने कविताओं के जरिए कई लड़ाइयाँ लड़ीं। वे एक कवि के रूप में ही महत्त्वपूर्ण नहीं हैं, अपितु नए भारत के निर्माता के रूप में दिखाई देते हैं।" यह विचार है-
(a) आलोक धन्वा का
(B) डॉ० नगेन्द्र का
(C) डॉ० श्यामसुन्दरदास का
(D) रामचन्द्र शुक्ल का


18. बाबा नागार्जुन की मृत्यु हुई-
(A) सन् 1995 ई० में
(b) सन् 1998 ई० में
(C) सन् 1997 ई० में
(D) सन् 2000 ई० में 

 रचनाएँ 

20. मैथिली में लिखने वाले कवि इनमें से कौन हैं-
(A) दुष्यन्त कुमार
(B) अज्ञेय
(C) निराला
(d) नागार्जुन

21. 'युगधारा' किसका काव्य-संकलन है-
(A) अज्ञेय
(B) भवानीप्रसाद मिश्र
(C) मुक्तिबोध
(d) नागार्जुन


22. इनमें से कौन नागार्जुन का प्रथम काव्य संग्रह है-
(A) युग की गंगा
(b) युगधारा
(C) पुरानी जूतियों का कोरस
(D) हजार हजार बाहों वाली


23. 'प्यासी पथराई आँखें' कविता-संकलन है-
(A) अज्ञेय का
(B) अंचल का
(C) बच्चन का
(d) नागार्जुन का


24. 'हजार-हजार बाँहों वाली' किसकी रचना है-
(A) नरेश मेहता की
(b) नागार्जुन की
(C) केदारनाथ अग्रवाल की
(D) धर्मवीर भारती की


25. 'तालाब की मछलियाँ' कविता-संग्रह है-
(a) नागार्जुन का
(B) रघुवीर सहाय का
(C) मुक्तिबोध का
(D) कुँवर नारायण का


26. मैथिली भाषा की रचना नहीं है-
(A) विलाप
(b) चन्दना 
(C) बूढ़वर
(D) चित्रा


27. नागार्जुन का प्रसिद्ध खण्डकाव्य है-
(A) रत्नगर्भ
(B) युगधारा
(c) भस्मांकुर
(D) कुम्भीपाक


28. 'पुरानी जूतियों का कोरस' की रचना-विधा है-
(A) व्यंग्य
(B) उपन्यास
(C) कहानी
(d) काव्य


29. 'भस्मांकुर' किस प्रकार का काव्य संग्रह है-
(A) महाकाव्य
(B) आख्यानककाव्य 
(C) गद्यकाव्य
(d) खण्डकाव्य


30. नागार्जुनकृत किस उपन्यास में एक वृक्ष को उपन्यास का नायक बनाया गया है-
(A) वरुण के बेटे
(B) नई पौध
(C) रतिनाथ की चाची
(d) बाबा बटेसरनाथ


31. नागार्जुनकृत 'बाबा बटेसरनाथ' किस तरह का उपन्यास है-
(A) हास्य रस से पूर्ण
(B) राजनैतिक
(c) आंचलिक
(D) मनोवैज्ञानिक


32. 'अन्नहीनम्' की रचना-विधा है-
(A) उपन्यास
(B) कहानी
(C) काव्य
(d) निबन्ध 


33. 'गीतगोविन्द' किसकी अनुवाद कृति है-
(A) अज्ञेय
(b) नागार्जुन
(C) त्रिलोचन
(D) रांगेय राघव


34. नागार्जुन ने किस काव्यकृति का अनुवाद किया था-
(B) रामायण
(A) महाभारत
(c) गीतगोविन्द
(D) रघुवंशम्


35. नागार्जुन की बाल-साहित्य की रचना है-
(A) कथामंजरी
(B) विद्यापति की कहानियाँ
(C) मर्यादा पुरुषोत्तम
(d) ये सभी


36. कवि नागार्जुन ने 'सिन्दूरतिलकित भाल'कविता में किसे सम्बोधित किया है-
(A) मातृभूमि को 
(B) माता को
(C) पिता को
(d) पत्नी को


37. नागार्जुन की कौन-सी कविता उनकी तिब्बत यात्रा की देन है-
(A) अकाल के बाद
(B) सिन्दूर तिलकित भाल
(c) बादल को घिरते देखा है
(D) यह तुम थी


38. 'अकाल और उसके बाद' कविता में किस अकाल का वर्णन है-
(a) बिहार का अकाल
(B) बंगाल का अकाल
(C) गुजरात का अकाल
(D) महाराष्ट्र का अकाल


 पुरस्कार 

39. नागार्जुन को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ-
(A) सन् 1994 ई० में
(B) सन् 1986 ई० में
(C) सन् 1976 ई० में
(d) सन् 1969 ई० में

40. नागार्जुन की साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत रचना है-
(A) भस्मांकुर
(b) पत्रहीन नग्न गाछ
(C) मैं मिलिट्री का पुराना घोड़ा
(D) उग्रतारा

41. नागार्जुन ने 'पत्रहीन नग्न गाछ' किस भाषा में लिखा-
(a) मैथिली
(B) अवधी
(C) ब्रज
(D) मराठी

42. निम्नलिखित में नागार्जुन की कौन-सी रचना मैथिली की है-
(a) पत्रहीन नग्न गाछ
(B) प्रेत का बयान
(C) अब तो बन्द करो हे देवी
(D) खिचड़ी विप्लव देखा हमने


 कविता अंश 

43. "कई दिनों तक चूल्हा रोया चक्की रही उदास;
        कई दिनों तक कानी कुतिया सोई उसके पास।"  
-किस कविता की पंक्तियाँ हैं-
(A) 'पीली शाम'
(b) 'अकाल और उसके बाद'
(C) 'बादल को घिरते देखा
(D) 'सिन्दूर तिलकित भाल'

44. "हिन्दी की है असली रीढ़ गँवारू बोली।" यह उक्ति कही गई है-
(A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा
(b) नागार्जुन द्वारा
(C) रामचन्द्र शुक्ल द्वारा
(D) डॉ० नगेन्द्र द्वारा

45. 'हो गया हूँ मैं नहीं पाषाण' पंक्ति में 'पाषाण' का अभिप्राय है-
(a) संवेदनशून्य 
(B) मृत
(C) पत्थर
(D) ये सभी


46. 'कई दिनों तक चूल्हा रोया' में 'चूल्हा रोया' का प्रतीकार्थ है-
(A) चूल्हा वर्षा में भीगा
(B) वर्षा नहीं मानो वह चूल्हे के आँसू थे
(c) चूल्हा नहीं जला
(D) चूल्हा जोरों से जला

47. 'कई दिनों तक चूहों की भी हालत रही शिकस्त'; क्योंकि-
(A) घर में कानी कुतिया सोई थी
(B) छिपकलियाँ दीवारों पर गश्त कर रही थीं
(C) चूल्हा रो रहा था
(d) घरों में खाने के लिए एक भी दाना नहीं था


48. कई दिनों के बाद घर में दाने आने पर-
(A) घर में आग लग गई
(b) आँगन में चूल्हा जल उठा
(C) दानों की चमक से आँखें चकाचौंध हो गईं
(D) कौए को खुजली हो गई

49. 'फटी दरी पर बैठा है, चिर रोगी बेटा। राशन के चावल से कंकड़ बीन रही पत्नी बेचारी' यह कथन किस कवि का है-
(a) नागार्जुन
(B) शिवमंगल सिंह 'सुमन'
(C) भवानीप्रसाद मिश्र
(D) नरेश मेहता

50. "दाने आए घर के अन्दर कई दिनों के बाद। धुँआ उठा आँगन के ऊपर, कई दिनों के बाद।" प्रस्तुत कविता में कवि ने जीवन की किस स्थिति का वर्णन किया है-
(A) अभावग्रस्त स्थिति का
(B) आग लगने की स्थिति का
(C) गरीब स्थिति का
(d) अकाल की स्थिति का

 काव्य की विशेषताएं 

51. नागार्जुन के काव्य की भावात्मक विशेषता है-
(A) प्रणय-भावना
(B) विद्रोही मनोवृत्ति
(C) सामाजिक यथार्थ
(d) ये सभी

52. "खेत हमारे, भूमि हमारी, सारा देश हमारा है,
        इसीलिए तो हमको उसका चप्पा-चप्पा प्यारा है।"
-इन पंक्तियों में नागार्जुन की कौन-सी भावना व्यक्त हुई है
(A) वैयक्तिकता की
(b) स्वदेशानुराग की
(C) प्रकृति-प्रेम की
(D) समसामयिकता की

53. "शब्दों को वे (नागार्जुन) इस तरह फेंटते हैं, जैसे ताश के पत्ते फेंटकर कहीं से काट लिया।" नागार्जुन की भाषा पर यह टिप्पणी की है-
(a) अरुण कमल ने
(B) डॉ० नामवरसिंह ने
(C) त्रिलोचन शास्त्री ने
(D) डॉ० रामविलास शर्मा ने

54. "छोटे-छोटे मोती जैसे अतिशय शीतल वारिकणों को मानसरोवर के इन स्वर्णिम कमलों पर गिरते देखा है।" इन पंक्तियों में बिम्ब है-
(a) दृश्य-बिम्ब
(B) भावात्मक-बिम्ब
(C) आस्वाद्य बिम्ब
(D) आध्यात्मिक बिम्ब

55. छन्द, शैली एवं काव्य-रूपों के प्रयोग में नागार्जुन की समता की जाती है-
(A) पन्त से
(B) अज्ञेय से
(c) निराला से
(D) दिनकर से


56. नागार्जुन के काव्य की कौन-सी विशेषता उन्हें कबीर के समकक्ष खड़ा करती है—
(A) भक्ति भावना
(b) व्यंग्य चेतना
(C) हठयोग साधना
(D) उपर्युक्त में कोई नहीं 


 प्रयुक्त अलंकार 

57. "घिसे हुए पीतल-सी पाण्डुर, पूस-मास की धूप सुहावन" में प्रयुक्त अलंकार है-
(A) असंगति
(B) मानवीकरण 
(C) श्लेष
(d) उपमा

58. "शैवालों की हरी दरी पर, प्रणय-कलह छिड़ते देखा है।" पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है-
(A) अनुप्रास
(b) रूपक
(C) उपमा
(D) उत्प्रेक्षा

59. 'कभी बासन अधिक घिसने से मुलम्मा छूट जाता है' इस पंक्ति में कौन-सा अलंकार है-
(a) दृष्टान्त
(B) उल्लेख
(C) रूपकातिशयोक्ति
(D) लोकोक्ति


60. "महामेघ को झंझानिल से गरज-गरज भिड़ते देखा है" में अलंकार है-
(a) मानवीकरण 
(B) यमक
(C) उपमा
(D) ये सभी


61. 'उनके श्यामल नील सलिल में' अलंकार है-
(A) रूपक
(B) उपमा
(c) अनुप्रास
(D) श्लेष


62. 'शंख-सरीखे सुघड़ गलों में'–इस पंक्ति में प्रयुक्त अलंकार है-
(a) उपमा
(B) रूपक
(C) उत्प्रेक्षा
(D) श्लेष

63. 'अकाल और उसके बाद' कविता में कवि का क्या उद्देश्य है-
(A) पर्यावरणीय वर्णन
(B) सामाजिक दशा का वर्णन
(c) जनता की दयनीय आर्थिक दशा का चित्रण
(D) मानसिक दशा का वर्णन।

                                  *** पाठ-3 समाप्त ***  





No comments: