Subject- Hindi | Paper - I - प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य | पाठ 1- सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय '





B.A. FINAL YEAR

Subject- Hindi (हिन्दी)

प्रश्न-पत्र (प्रथम)- अद्यतन हिन्दी एवं कौरवी लोककाव्य

पाठ 1) = सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय '


बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)

जीवन- परिचय

1. अज्ञेय का पूरा नाम क्या है—
(a) हीरानन्द सच्चिदानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय'
(b) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय'
(c) वात्स्यायन सच्चिदानन्द हीरानन्द 'अज्ञेय'
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं


2. अज्ञेय का जन्म हुआ था-
(a) 7 मार्च, 1911 ई०
(b) 5 जनवरी, 1920 ई०
(c) 7 जून, 1910 ई०
(d) 7 मार्च, 1930 ई०


3. अज्ञेय का जन्म स्थान है-
(a) दतिया
(b) कसिया
(c) श्रावस्ती
(d) खसिया


4. अज्ञेय को अज्ञेय उपनाम किसने दिया था-
(a) स्वयं अज्ञेय ने
(b) जैनेन्द्र कुमार ने
(c) त्रिलोचन ने
(d) मुक्तिबोध ने


5. अज्ञेय के पिता का नाम है-
(a) हीरानन्द
(b) वात्स्यायन
(c) हीरालाल
(d) सच्चिदानन्द


6. अज्ञेयजी किस सन् में यूनेस्को की ओर से यूरोप गए-
(a) सन् 1950 ई०
(b) सन् 1952 ई०
(c) सन् 1961 ई०
(d) सन् 1955 ई०


7. अज्ञेय का मृत्यु वर्ष है-
(a) सन् 1965 ई०
(b) सन् 1987 ई०
(c) सन् 1970 ई०
(d) सन् 1990 ई०


8. सन् 1936 में आगरा में 'सैनिक' से पत्रकारिता किसने प्रारम्भ की-
(a) डॉ० इन्द्रनाथ
(b) वीरेन्द्र कुमार जैन
(c) पं० हीरानन्द शास्त्री
(d) अज्ञेय


9. अज्ञेय ने सैनिक पत्र का प्रकाशन किस शहर से किया था-
(a) लखनऊ
(b) दिल्ली
(c) मुम्बई
(d) आगरा


कृतियाँ (काव्य-संग्रह, कहानी- संग्रह, उपन्यास, भ्रमण-वृत्तांत, निबंध-संग्रह, नाटक)

● भग्नदूत(1933)

10. अज्ञेय का पहला कविता संग्रह कौन-सा है-
(a) इत्यलम्
(b) बावरा अहेरी
(c) भग्नदूत
(d) अरी ओ करुणा प्रभामय


11. 'भग्नदूत' का प्रकाशन किस सन् में हुआ-
(a) सन् 1936 ई०
(b) सन् 1933 ई०
(c) सन् 1942 ई०
(d) सन् 1946 ई०


12. 'गदहपचीसी का प्रणय निवेदन' अज्ञेय के किस काव्य-संग्रह से सम्बन्धित है—
(a) भग्नदूत
(b) चिन्ता
(c) इत्यलम्
(d) सदानीरा


● चिन्ता (1942)

● इत्यलम (1946)

13. 'इत्यलम्' काव्य-संग्रह के रचयिता हैं-
(a) अज्ञेय
(b) मुक्तिबोध
(c) धर्मवीर भारती
(d) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना


14. 'इत्यलम्' नामक काव्य संग्रह किसने प्रकाशित किया-
(a) प्रयागनारायण त्रिपाठी
(b) अज्ञेय
(c) नरेश मेहता
(d) रघुवीर सहाय



● शरणार्थी (1948)

● हरी घास पर क्षणभर (1949)

काव्यांश :
(कभी बासन अधिक घिसने से मुलम्मा छूट जाता है। 
मगर क्या तुम नहीं पहचान पाओगी :
तुम्हारे रूप के--तुम हो, निकट हो, 
इसी जादू के--
निजी किस सहज, गहरे बोध से, किस प्यार से मैं कह रहा हूँ--
अगर मैं यह कहूँ-
बिछली घास हो तुम
लहलहाती हवा में कलगी छरहरी बाजरे की?)

15. काव्यांश किस कविता से उद्धृत है-
(a) 'यह दीप अकेला' से
(b) 'सम्राज्ञी का नैवेद्यदान' से
(c) 'शरणार्थी' से
(d) 'कलगी बाजरे की' से


16. 'कलगी बाजरे की' किस काव्य संग्रह से सम्बन्धित है-
(a) 'इन्द्रधनु रौंदे हुए ये से
(b) 'हरी घास पर क्षणभर' से
(c) 'अरी ओ करुणा प्रभामय' से
(d) 'बावरा अहेरी' से


17. कविता में बाजरे की कलगी कौन है-

(a) बाजरे की बाली
(b) कवि की प्रेयसी
(c) शरद् की प्रकृति
(d) ये सभी


18. 'बासन' का अर्थ है-
(a) वस्त्र
(b) बर्तन
(c) निवास (बसना)
(d) लकड़ी का सजावटी सामान


19. 'मुलम्मा' का अर्थ है-
(a) बर्तन पर चढ़ाई जानेवाली कलई
(b) ऊपर का आवरण
(c) बाहरी सजावट
(d) वस्तुओं पर किया जानेवाला पेण्ट


20. कवि की प्रेयसी क्या नहीं पहचान पाएगी-
(a) कि वह बाजरे की कलगी है।
(b) कि वह बिछली घास है
(c) कि वह बर्तन पर चढ़ी कलई है
(d) कि कवि का प्यार सच्चा है और वह उसके वशीभूत होकर ही उसे ये उपमान दे रहा है


21. अज्ञेय की दृष्टि में उसकी प्रेयसी के लिए सच्चा उपमान है-
(a) ललाती साँझ के नभ की अकेली तारिका
(b) शरद के भोर की नीहार- न्हायी कुँई
(c) टटकी कली चम्पे की
(d) हरी बिछली घास


22. 'हरी बिछली घास...... दोलती कलगी बाजरे की' पंक्तियों में कवि ने किस शैली का प्रयोग किया है-
(a) वर्णात्मक
(b) प्रतीकात्मक
(c) विवरणात्मक
(d) विवेचनात्मक


23. 'हरी बिछली घास दोलती कलगी छरहरी बाजरे की .....कहकर कवि अज्ञेय ने
किसे सम्बोधित किया है-
(a) बाजरे की कलगी को
(b) पतंग को
(c) अपनी प्रियतमा को
(d) अन्य


24. 'नदी के द्वीप' किस काव्य-संग्रह की रचना है-
(a) चिन्ता की
(b) शरणार्थी की
(c) हरी घास पर क्षणभर की
(d) सागर-मुद्रा की


25. कलगी बाजरे में कवि कलगी की उपमा किसके लिए प्रयोग करता है-
(a) गोरेपन के लिए
(b) छरहरेपन के लिए
(c) नेत्र की दीर्घता के लिए
(d) भदेसपन के लिए


26. 'हरी घास पर क्षण भर' किसकी रचना है-
(a) नागार्जुन
(b) अज्ञेय
(c) मुक्तिबोध
(d) शमशेर सिंह


27. 'कलगी बाजरे की' कविता अज्ञेय के किस काव्य संग्रह में है-
(a) हरी घास पर क्षण भर
(b) इत्यलम्
(c) सदा नीरा
(d) बावरा अहेरी


28. 'कलगी बाजरे की' कविता में कवि किसके सौन्दर्य की प्रशंसा करता है-
(a) प्रकृति के सौन्दर्य
(b) पर्वत के सौन्दर्य
(c) प्रियतमा के सौन्दर्य
(d) वातावरण के सौन्दर्य



● बावरा अहेरी (1954)                    

29. 'बावरा अहेरी' किस कवि की रचना है-
(a) मुक्तिबोध
(b) अज्ञेय
(c) शमशेरबहादुर सिंह
(d) नागार्जुन


30. 'बावरा अहेरी' किसका प्रतीक है-
(a) सूर्य
(b) चन्द्रमा
(c) पृथ्वी
(d) आकाश



● इन्द्रधनुष रौंदे हुए ये (1957)

31. 'इन्द्रधनु रौंदे हुए ये' का प्रकाशन वर्ष है-
(a) सन् 1957 ई०
(b) सन् 1942 ई०
(c) सन् 1954 ई०
(d) सन् 1953 ई०



● अरी ओ करुणा प्रभामय (1959)

32. 'अरी ओ करुणा प्रभामय' के रचनाकार का नाम है-
(a) अज्ञेय
(b) निराला
(c) सुधीन्द्र
(d) अंचल


● आंगन के पार द्वार (1961)

33. 'आँगन के पार द्वार' के रचनाकार हैं-
(a) मुक्तिबोध
(b) भवानीप्रसाद मिश्र
(c) अज्ञेय
(d) नागार्जुन


34. 'असाध्य वीणा' अज्ञेय के किस काव्य-संग्रह में संकलित है-
(a) इत्यलम् में
(b) आँगन के पार द्वार में
(c) अरी ओ करुणा प्रभामय में
(d) हरी घास पर क्षणभर में


35. 'असाध्य वीणा' की मूलकथा आधृत है-
(a) जापानी लोककथा पर
(b) ईरानी लोककथा पर
(c) चीनी लोककथा पर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं


36. 'असाध्य वीणा' के रचयिता हैं-
(a) मुक्तिबोध
(b) निराला
(c) अज्ञेय
(d) जयशंकरप्रसाद


37. अज्ञेय को सन् 1964 ई० में 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' किस रचना पर मिला
था-
(a) 'कितनी नावों में कितनी बार' पर
(b) 'अरी ओ करुणा प्रभामय' पर
(c) 'आँगन के पार द्वार' पर
(d) 'हरी घास पर क्षणभर' पर


● कितनी नावों में कितनी बार (1967)


38. 'कितनी नावों में कितनी बार' पर अज्ञेय को पुरस्कार मिला
(a) सेकसरिया
(b) भारतीय ज्ञानपीठ
(c) मंगलाप्रसाद
(d) कालिदास सम्मान


39. अज्ञेयकृत 'उधार' कविता किस काव्य-संग्रह से अवतरित है-
(a) इत्यलम्
(b) हरी घास पर क्षणभर
(c) कितनी नावों में कितनी बार
(d) सुनहले शैवाल


40. अज्ञेय को इनमें से किस संग्रह पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था-
(a) कितनी नावों में कितनी बार
(b) भग्नदूत
(c) चिन्ता
(d) बावरा अहेरी



● क्योंकि मैं उसे जानता हूँ, सागर-मुद्रा (1969)

● पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1973)

41. 'पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ'-किसकी पंक्ति है-
(a) अज्ञेय की
(b) नागार्जुन की
(c) रामकुमार वर्मा की
(d) शमशेरबहादुर सिंह की

● महावृक्ष के नीचे (1977)

● नदी की बाँक पर छाया (1981)

● ऐसा कोई घर आपने देखा है (1986)


कहानी-संग्रह-> विपथगा,  परम्परा,  कोठरी की बात,  शरणार्थी,  जयदोल,  तेरे ये प्रतिरूप,  अमर वल्लरी।

उपन्यास-> शेखर: एक जीवनी,  नदी के द्वीप,  अपने-अपने अजनबी।

42. 'नदी के द्वीप' रचना है-
(a) अज्ञेय की
(b) मुक्तिबोध की
(c) निराला की
(d) जयशंकरप्रसाद की



43. 'नदी के द्वीप' कविता के अनुसार समाज से व्यक्ति को क्या मिलता है-
(a) वितृष्णा
(b) संस्कार
(c) दाय
(d) दया


44. निम्नलिखित में से कौन-सा उपन्यास 'अज्ञेय' का नहीं है-
(a) अपने-अपने अजनबी
(b) नदी के द्वीप
(c) शेखर : एक जीवनी
(d) गोदान


45.'नदी के द्वीप' कविता अज्ञेय के किस काव्यसंग्रह से ली गई है-
(a) सुनहले शैवाल
(b) इत्यलम्
(c) हरी घास पर क्षणभर
(d) अन्य


46. 'नदी के द्वीप' कविता में नदी द्वीप को क्या देती है-
(a) रेत
(b) जल
(c) पानी
(d) संस्कार


47. 'नदी के द्वीप' नामक कविता में द्वीप किसका प्रतीक है-
(a) व्यष्टि चेतना का
(b) समष्टि चेतना का
(c) मोहभंग का
(d) इनमें से कोई नहीं


48. 'नदी के द्वीप' कविता किसका प्रतीक है-
(a) सामाजिक स्थिति का
(b) आर्थिक स्थिति का
(c) मनुष्य के स्थायित्व का
(d) मानसिक स्थिति का


49. 'नदी के द्वीप' कविता की विषयवस्तु क्या है-
(a) नागरीय जीवन का चित्रण
(b) समाज में व्यक्ति की स्थिति
(c) सामाजिक विसंगतियाँ
(d) यौन सम्बन्धों पर आधारित सामाजिक चित्रण


50. "हम नदी के द्वीप हैं;
हम नहीं कहते कि
हमको छोड़कर स्त्रोतस्विनी
बह जाय।"
-इस कविता में 'नदी' किसका प्रतीक है-
(a) व्यक्ति का
(b) समाज का
(c) प्रकृति का
(d) ब्रह्म का


भ्रमण-वृत्तांत-> अरे, यायावर रहेगा याद,  एक बूंद सहसा उछली।

निबंध-संग्रह-> त्रिशंकु,  आत्मनेपद,  हिन्दी-साहित्य: एक आधुनिक परिदृश्य,
सब रंग और कुछ राग,  लिखि कागद कोरे,  तीनों सप्तकों की भूमिकाएँ।

51. 'आत्मनेपद' अज्ञेय की किस विधा की रचना है-
(a) उपन्यास
(b) यात्रा-वृत्तान्त
(c) कहानी
(d) निबन्ध


नाटक-> उत्तर प्रियदर्शी।

काव्यगत विशेषताएँ


52. अज्ञेय के काव्य की भावपक्ष सम्बन्धी विशेषता है-
(a) व्यक्तिनिष्ठा
(b) क्रान्ति की भावना
(c) क्षणानुभूति
(d) ये सभी


53. प्रयोगवादी कविता की प्रमुख विशेषता है-
(a) शृंगारिकता
(b) राष्ट्रीयता
(c) मानवता
(d) नयी काव्य भाषा एवं नयी शैली की प्रयोगधर्मिता


                                 ***पाठ-1(अ) समाप्त ***

No comments: