B.A final year (hindi paper 2nd) हिन्दी निबन्ध तथा अन्य गद्य विधाएँ पाठ- 1 परिचय



B.A. FINAL YEAR

Subject- Hindi (हिन्दी)

हिन्दी निबन्ध तथा अन्य गद्य विधाएँ  

पाठ- 1 परिचय


बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective Questions)

निबन्ध


1. "रचयिता की मनःस्थिति जैसी होगी, वैसी ही निबन्ध रचना होगी।" कथन किसका है-
(A) बेकन
(B) मौण्टेन
(c) अलेक्जेंडर स्मिथ
(D) डॉ० जॉनसन

2. "निबन्ध वह है जिसके वैयक्तिक विचारों या अनुभूतियों को कलात्मक सूत्र में पिरो देने का प्रयत्न किया जाए।" परिभाषा किसकी है-
(a) मौण्टेन
(B) क्रेबिल
(C) बेकन
(D) डॉ० दशरथ ओझा

3. "यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबन्ध गद्य की कसौटी है।” निबन्ध के विषय में यह मत किसका है-
(A) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी का
(B) आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी का
(c) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का
(D) डॉ० श्यामसुन्दरदास का

4. निबन्ध को 'छितरा-बितरा चिन्तन (Dispersed Meditation) 'किस विद्वान् ने कहा-
(a) बेंकन
(B) मौण्टेन
(C) डॉ० जॉनसन
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

5. निबन्ध में किस तत्त्व का अभाव होता है—
(A) रोचकता
(B) सजीवता
(c) औपचारिकता
(D) सुबोधता

6. "निबन्ध केन्द्रीयभूत ज्ञान के वे कतिपय पृष्ठ हैं जिनमें विचारों की सहज अभिव्यक्ति होती है।" कथन किसका है-
(a) बेकन
(B) डॉ० जॉनसन
(C) अलेक्जेंडर स्मिथ
(D) मौण्टेन

7. निबन्ध के प्रमुख गुण हैं-
(A) सरलता
(B) स्वच्छन्दता
(C) आत्मीयता
(d) ये सभी

8. शैली के अनुसार निबन्ध के प्रमुख प्रकार हैं-
(A) दो
(b) चार
(C) तीन
(D) पाँच

भारतेन्दु युग


9. निबन्ध के इतिहास में भारतेन्दु युग की समय-सीमा क्या है-
(a) 1873 से 1900 ई०
(B) 1900 से 1920 ई०
(C) 1857 से 1900 ई०
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

10.  हिन्दी निबन्ध-लेखन का वास्तविक शुभारम्भ किस युग से माना जाता है-
(A) द्विवेदी युग
(b) भारतेन्दु युग
(C) शुक्लोत्तर युग
(D) शुक्ल युग

11. भारतेन्दु युग का प्रारम्भ किस पत्रिका के प्रकाशन से माना जाता है—
(a) कविवचन सुधा
(B) हिन्दी प्रदीप
(C) आनन्द कादम्बिनी
(D) सरस्वती

12. 'कवि-वचन-सुधा' के सम्पादक कौन थे-
(A) प्रतापनारायण मिश्र
(B) बालमुकुन्द गुप्त
(c) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(D) राधाचरण गोस्वामी

13. 'लेवी प्राण लेवी' किसका निबन्ध है-
(a) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(B) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(C) ब्रजनन्दन सहाय
(D) माधवप्रसाद मिश्र

14. 'हिन्दी प्रदीप' के सम्पादक इनमें से कौन निबन्धकार हैं-
(A) प्रतापनारायण मिश्र
(b) पं० बालकृष्ण भट्ट
(C) बद्रीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
(D) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

15. बालकृष्ण भट्ट किस युग के निबन्धकार थे-
(a) भारतेन्दु युग
(B) शुक्लोत्तर युग
(C) द्विवेदी युग
(D) शुक्ल युग

16. प्रतापनारायण मिश्र द्वारा लिखित निबन्ध हैं—
(A) दाँत
(B) भौं
(c) उपर्युक्त दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं

द्विवेदी युग


17. 'द्विवेदी युग' का नामकरण किसके नाम पर किया गया-
(a) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी
(B) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) श्री मन्नन द्विवेदी
(D) पं० रामगुलाम द्विवेदी

18. इनमें से कौन द्विवेदी युग का निबन्धकार है-
(A) माधवप्रसाद मिश्र
(B) अध्यापक पूर्णसिंह
(c) बाबू श्यामसुन्दरदास
(D) उपर्युक्त सभी

19. सरदार पूर्णसिंह के निबन्ध हैं-
(A) आचरण की सभ्यता
(B) सच्ची वीरता
(C) मजदूरी और प्रेम
(d) उपर्युक्त सभी

20. अध्यापक पूर्णसिंह किस युग के निबन्धकार थे-
(a) द्विवेदी युग
(B) शुक्ल युग
(C) शुक्लोत्तर युग
(D) वर्तमान युग

21. 'कछुवा धरम' तथा 'मारेसि मोहि कुठांव' किसके बहुचर्चित निबन्ध हैं-
(a) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(B) केशवप्रसाद सिंह
(C) पद्मसिंह शर्मा
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

22. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी किस युग के निबन्धकार हैं-
(A) भारतेन्दु युग
(B) शुक्ल युग
(c) द्विवेदी युग
(D) शुक्लोत्तर युग


शुक्ल युग


23. 'मेरी असफलताएँ' के लेखक कौन हैं-
(A) सम्पूर्णानन्द
(b) बाबू गुलाबराय
(C) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(D) अज्ञेय


शुक्लोत्तर युग


24. हिन्दी गद्य में समाचार विधा का प्रवर्त्तन करने का श्रेय किसे जाता है-
(A) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(b) डॉ० नगेन्द्र
(C) पं० बनारसीदास चतुर्वेदी
(D) चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'

25. शुक्लोत्तर युग के निबन्धकार हैं-
(A) प्रतापनारायण मिश्र
(B) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(C) अध्यापक पूर्णसिंह
(d) वासुदेवशरण अग्रवाल

26. 'आत्मनेपद' किसका निबन्ध संग्रह है
(A) गजानन माधव मुक्तिबोध
(b) अज्ञेय
(C) निर्मल वर्मा
(D) डॉ० रामविलास शर्मा

27. अज्ञेय के साथ मिलकर अंग्रेजी त्रैमासिक पत्रिका 'वाक' किसने निकाली-
(A) डॉ० नगेन्द्र
(B) इलाचन्द्र जोशी
(c) रघुवीर सहाय
(D) विष्णुकान्त शास्त्री

रेखाचित्र


28. रामवृक्ष बेनीपुरी का प्रसिद्ध रेखाचित्र है-
(A) लाल तारा
(B) गेहूँ और गुलाब
(C) माटी की मूरतें
(d) उपर्युक्त सभी

29. रेखाचित्र के प्रमुख तत्त्व हैं-
(A) कलात्मकता
(B) सजीवता
(C) चित्रात्मकता
(d) उपर्युक्त सभी

30. महादेवी वर्मा की प्रमुख गद्य-विधा है-
(A) आलोचना
(B) आत्मकथा
(C) जीवनी
(d) रेखाचित्र

31. हिन्दी निबन्ध के क्षेत्र में रेखाचित्र शब्द कहाँ से आया है-
(A) संगीतकला से
(b) चित्रकला से
(C) भूगोल से
(D) इतिहास से

32. "रेखाचित्र गद्य साहित्य की एक ऐसी विधा है, जिसमें संक्षिप्त आकार में ही किसी मानव, वस्तु अथवा घटना का रेखांकन इस प्रकार किया जाता है कि विषय-सामग्री का चित्र ही साकार हो उठता है।" रेखाचित्र की यह परिभाषा है-
(A) डॉ० भोलानाथ तिवारी की
(b) डॉ० रमेशचन्द्र लवानिया की
(C) डॉ० भगीरथ मिश्र की
(D) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी की


संस्मरण


33. संस्मरण के आवश्यक गुण हैं—
(A) सूक्ष्म विश्लेषण
(B) सहानुभूतिपूर्ण हृदय
(C) सजीव चित्रण शक्ति
(d) उपर्युक्त सभी

34. संस्मरण शब्द पर्याय है-
(A) एस्से का
(b) मेमॉयर्स का
(C) स्कैच का
(D) सॉर्ट स्टोरी का

35. संस्मरण का सम्बन्ध होता है-
(A) यथार्थ से
(B) सत्य से
(C) कल्पना से
(d) सत्य एवं यथार्थ से

36. कौन-सी विशेषता किसी रचना को संस्मरण बना देती है-
(A) विवरणात्मकता
(B) रेखात्मकता
(C) आत्मपरकता
(d) विवरणात्मकता एवं आत्मपरकता

ललित निबन्ध


37. निम्नलिखित में से ललित निबन्धकार कौन है-
(A) विवेकीराय
(B) विद्यानिवास मिश्र
(C) कुबेरनाथराय
(d) उपर्युक्त सभी

38. "ललित निबन्धों के व्यक्तिगत होने का अर्थ यह नहीं है कि उनमें विचार शृंखला न हो, ऐसा होने से तो वह प्रलाप कहे जाएँगे।" कथन किसका है—
(A) डॉ० लक्ष्मीसागर वाष्र्ष्णेय
(b) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(D) डॉ० नागेन्द्र

39. ललित निबन्ध में प्राधान्य होता है-
(a) वैयक्तिकता का
(B) घटनाओं का
(C) बाह्य परिवेश का
(D) आत्मचिन्तन का

40. 'गेहूँ और गुलाब' किस प्रकार का निबन्ध है-
(A) विचारात्मक निबन्ध
(b) ललित निबन्ध
(C) भावात्मक निबन्ध
(D) विवेचनात्मक निबन्ध

41. 'स्वच्छन्दता' किस विधा की विशेष पहचान है-
(a) ललित निबन्ध
(B) यात्रावृत्त
(C) आत्मकथा
(D) रेखाचित्र

42. 'ललित निबन्ध गद्य-काव्य की वह मर्यादित विधा है, जिसमें लेखक के स्वाधीन चिन्तन, निश्छल अनुभूतियों की सरस, सजीव अभिव्यक्ति होती है।" यह परिभाषा किस लेखक की है-
(A) डॉ० लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय की
(b) डॉ० जयनाथ नलिन की
(C) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी की
(D) आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी की

व्यंग्य


43. "व्यंग्य वह है, जहाँ कहनेवाला अधरोष्ठ में हँस रहा हो और सुननेवाला तिलमिला उठा हो, फिर भी कहनेवाले को उत्तर देना स्वयं को और उपहासास्पद बना लेना है।" यह मत किसका है-
(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल का
(B) डॉ० महावीरप्रसाद द्विवेदी का
(c) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी का
(D) डॉ० नगेन्द्र का

आलोचना


44. आलोचना का व्युत्पत्तिपरक अर्थ है-
(A) सम्यक् अभिज्ञान
(B) सम्यक् निन्दा
(C) सम्यक् प्रशंसा
(d) सम्यक् निरीक्षण

45. 'आलोचना कला और साहित्य के क्षेत्र में निर्णय की स्थापना है।" यह कथन किस लेखक का है-
(a) वर्सफील्ड का
(B) रामचन्द्र शुक्ल का
(C) डॉ० हजारीप्रसाद द्विवेदी का
(D) डॉ० जॉनसन का

46. किसी रचना के गुण-दोष के निष्पक्ष विश्लेषण को कहते हैं-
(A) संस्मरण
(B) रेखाचित्र
(c) आलोचना
(D) यात्रावृत्त

47. डॉ० नगेन्द्र प्रसिद्ध हैं-
(A) संस्मरण के लिए
(B) इण्टरव्यू के लिए
(C) जीवनी के लिए
(d) आलोचना के लिए

यात्रावृत्त


48. भारतेन्दु के यात्रा वर्णन किस पत्रिका में प्रकाशित हुए-
(a) कवि-वचन-सुधा में
(B) मर्यादा में
(C) सरस्वती में
(D) इन्दु में

49. घुमक्कड़शास्त्र के आचार्य हैं-
(A) द्विवेदीजी
(b) राहुल सांकृत्यायन
(C) भारतेन्दु
(D) डॉ० नगेन्द्र

50. गोपालराम गहमरी की यात्रा-पुस्तक का नाम है-
(A) लखनऊ-यात्रा
(B) शिमला-यात्रा
(C) देहरादून-यात्रा
(d) लंका-यात्रा

51. यात्रा-साहित्य का एक भेद है-
(A) घुमक्कड़ी
(b) यात्रा-संस्मरण
(C) रिपोर्ताज
(D) डायरी

52. 'पैरों में पंख बाँधकर' किस विधा की रचना है-
(A) रिपोर्ताज
(b) यात्रावृत्त
(C) जीवनी
(D) संस्मरण

53. अज्ञेय द्वारा रचित प्रसिद्ध यात्रावृत्त कौन-सा है—
(A) सुबह के रंग
(b) अरे! यायावर रहेगा याद
(C) आखिरी चट्टान तक
(D) हवा में तैरते हुए

54. 'राह बीती' में किसके यात्रावृत्त संकलित हैं-
(A) राहुल सांकृत्यायन
(B) प्रभाकर माचवे
(c) यशपाल
(D) शिवानी

रिपोर्ताज


55. 'ॠणजल धनजल' किसके द्वारा रचित रिपोर्ताज है-
(A) रांगेय राघव
(b) फणीश्वरनाथ 'रेणु'
(C) श्रीकान्त वर्मा
(D) कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर'

56. हिन्दी का पहला रिपोर्ताज कौन-सा था-
(A) युद्ध यात्रा
(b) लक्ष्मीपुरा
(C) देश की मिट्टी बुलाती है
(D) प्लाट का मोर्चा

57. बंगाल के अकाल पर आधारित रिपोर्ताज किसने लिखा-
(A) धर्मवीर भारती
(B) शिवदान सिंह चौहान
(c) रांगेय राघव
(D) श्रीकांत वर्मा

58. रिपोर्ताज शब्द मूलतः किस भाषा का है-
(A) जर्मन
(B) अंग्रेजी
(c) फ्रेंच
(D) अरबी

अन्य प्रश्न


59. निम्नलिखित में से कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर' की रचना कौन-सी नहीं है-
(A) भूले हुए चेहरे
(B) दीप जले शंख बजे
(C) माटी हो गई सोना
(d) क्या गोरी क्या साँवरी

60. 'जमाना' पत्र कहाँ से सम्पादित होता था-
(a) कानपुर
(B) इलाहाबाद
(C) बनारस
(D) लखनऊ

61. 'ठेले पर हिमालय' किसकी रचना है-
(A) विवेकीराय
(B) महादेवी वर्मा
(C) नरेश मेहता
(d) धर्मवीर भारती

62. 'साहित्य देवता' किसका निबन्ध है-
(a) माखनलाल चतुर्वेदी
(B) वियोगी हरि
(C) नन्ददुलारे वाजपेयी
(D) श्रीराम शर्मा

                *** पाठ-1 समाप्त *** 







No comments: