M.A ( EDUCATION ) FINAL YEAR | PAPER- Teacher Education ( अध्यापक शिक्षा ) | Unit-1

6 DIMENSION SGP


M.A (EDUCATION) FINAL YEAR

PAPER- Teacher Education (अध्यापक शिक्षा)

Unit-1


         शिक्षण ( Teaching )                     

1👉"शिक्षण के अन्तर्गत वे क्रियाएँ सम्मिलित होती हैं, जिनका प्रारूपण और निष्पादन छात्र या अधिगमकर्ता के व्यवहार (behaviour) में कुछ परिवर्तन उत्पन्न करने के लिए किया जाता है।" किसने कहा था  -
➡️ क्लार्क


2👉शिक्षण के चार चरण (step)  हैं -

➡️  नियोजन (planning), प्रस्तुतीकरण (representation), परिचर्चा (discussion) एवं मूल्यांकन (evaluation)।


3👉" शिक्षण किसी भौतिक संस्थान में छात्रों को अनुदेशित करने की क्रिया है।"यह किसकी परिभाषा है -

➡️ C.V. गुड ।


4👉सत्य कथन -

  ➡️          *  शिक्षण एक सामाजिक प्रक्रिया है

                *  शिक्षण एक गत्यात्मक प्रक्रिया है
                *  शिक्षण एक अन्तः क्रियात्मक प्रक्रिया है ।


                
5👉शिक्षण एक वृत्ति है चूंकि-

 ➡️ शिक्षण के लिए विशेषज्ञतापूर्ण ज्ञान(knowledge) व कौशलों (skills) की आवश्यकता होती है ।


6👉शिक्षण के मुख्य कार्य ( Functions ) हैं -

➡️ भाषाविज्ञान प्रक्रियाएं , तार्किक कार्य, संकेत और प्रतीक।


7👉शिक्षण का मुख्य स्तर कौन-सा है -

➡️ बोध स्तर, स्मृति स्तर ,चिन्तन स्तर ।


8👉शिक्षण के ज्ञानात्मक, क्रियात्मक और भावात्मक पक्ष को महत्व दिया जाता है -

➡️ शिक्षक शिक्षा में ।


9👉"नीतियाँ शिक्षण की व्यापक विधियाँ हैं।" किसने कहा -

➡️ I.K. डेविस ने ।


10👉शिक्षण में आवश्यक है-

 ➡️ पाठ्यक्रम, शिक्षक, छात्र।


                        प्रशिक्षण ( Training )

                  
11👉"किसी दिये गए कार्य को उचित ढंग से सम्पादित करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष के दृष्टिकोण (अभिवृति ), ज्ञान, कौशल एवं व्यवहार के क्रमबद्ध विकास का नाम है -

➡️ प्रशिक्षण (Training) ।


12👉 अध्यापक प्रशिक्षण में अनुकरणीय शिक्षण का विकास किया था -

 ➡️ क्रुक शैंक ने ।


13👉 शिक्षण प्रशिक्षण कार्यकम में अधिक महत्त्व दिया जाता है -

➡️ शिक्षण कौशल को ।


                    अध्यापक शिक्षा (Teacher Education)

           

14👉अध्यापक शिक्षा के व्यापक विद्यालय की संस्तुति की गई, द्वारा -

➡️ कोठारी आयोग 1964-66


15👉अध्यापक  शिक्षा का राष्ट्रीयकरण हुआ -

➡️1995 में


16👉 CBTE 

➡️ कॉम्पीटेन्सी बेस्ड टीचर एजुकेशन


17👉 अध्यापक शिक्षा की आधारभूत मान्यता है -

➡️   -शिक्षक व्यवहार अवलोकनीय, मापनीय एवं परिष्करण योग्य होता है

      -शिक्षक जन्मजात होते हैं, बनाए नहीं जाते

       -अध्यापक शिक्षा के उद्देश्य शैक्षिक उद्देश्यों से सम्बन्धित होते  हैं।


18👉सभी अध्यापकों को होना चाहिए -

➡️ प्रशिक्षित  


19👉अध्यापक शिक्षा की प्राचीन प्रणाली है -

➡️ मोनीटोरियल प्रणाली


20👉पूर्व प्राथमिक शिक्षा में अध्यापक शिक्षा का उद्देश्य है-

 ➡️  - बालक के विकास के आधारभूत सिद्धान्तों का ज्ञान प्राप्त करना     

       - बोध , कौशल एवं रुचि को विकसित करना 

       - वार्तालाप कौशल को विकसित करना ।


21👉 प्राथमिक स्तर पर अध्यापक शिक्षा का उद्देश्य होना चाहिए-

 ➡️ -प्रथम एवं द्वितीय भाषा का ज्ञान

      -क्रियात्मक अनुसन्धान करना 

      -परिवर्तनशील समाज में  स्कूल एवं शिक्षक की भूमिका को समझना ।


22👉छह से चौदह [6-14] वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को किस स्तर पर रखा जाता है -

➡️ प्राथमिक (primary).

23👉 माध्यमिक स्तर पर अध्यापक शिक्षा के आधार होने चाहिए -

➡️ - सम्पूर्ण विकास

    - इस स्तर पर विभिन्न स्थितियों के प्रति व्यक्ति की रुचि जाग्रत हो जाती है                                                      

   - किशोरावस्था की पूर्णता के पश्चात् व्यक्ति व्यवसाय चुनने के लिए तथा अपने सोचे गए स्तर को प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाता है 

   -धर्म ,समाज, राजनीति, देश तथा  कार्य के लिए किशोर रुचि  प्रदर्शित करने लगता है ।


24👉 माध्यमिक स्तर पर अध्यापक के छात्र हेतु क्या कार्य होने चाहिए -

➡️ - मानक के परोक्ष में आदर्श एवं सिद्धांत द्वारा लेख की बाह्य व आन्तरिक गुणवत्ता को बनाना 

     - लेखक द्वारा की गई कमियों - त्रुटियों को इंगित करना 

     - इन कमियों  को दूर करने का सुझाव देना 

     - उन विधियों को जानना जिससे कि किशोर सीखता है ।


25👉माध्यमिक शिक्षा का एक उद्देश्य है-
विकास के मनोवैज्ञानिक सिद्धान्तों व्यक्तिगत भिन्नता एवं समानता  और ज्ञानात्मक,
कौशलात्मक , भावात्मक सीखने के प्रति ज्ञान को विकसित करना । इसका अन्तिम व्यवहार होगा -

➡️ - विकास के  सिद्धांतों को समझना

     - शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, भावात्मक विकास के सिद्धांतों को जानना

     - विशिष्ट सीखने के  आउटपुट में प्रत्येक योग्यता को बताना

      - योग्यता के सिद्धांत -प्रकार को  जानना ।


26👉 माध्यामिक स्तर की अध्यापक शिक्षा का उद्देश्य है -

➡️ अध्यापकों में छात्रों के मनोविज्ञान की समझ का विकास करना।


27👉 भारत में अध्यापक शिक्षा की मुख्य समस्या (problems) है-

 ➡️  -  सैद्धान्तिक एवं प्रयोगात्मक अध्ययन के पाठ्यक्रम में कृत्रिमता

       -  प्रभावशाली शिक्षण विधियों का अभाव

       - व्यावसायिक अभिवृति के विकास पर कम बल ।


28👉अध्यापक शिक्षा के  पाठ्यकम की प्रकृति होती है -

➡️      - सैद्धांतिक वं व्यावहारिक ।


29👉 एक अध्यापक को प्रतिबद्घ होना चाहिए-

 ➡️ विद्यार्थी एवं समाज के प्रति।


30👉शिक्षकों से यह अपेक्षित नहीं है कि वे रखें -

➡️ लैंगिक व जातीय (gender and caste) भेदभाव की भावनाएँ ।


31👉 एक शिक्षक के लिए सर्वाधिक वांछनीय (requirement) है रखना -

➡️ सम्प्रेषण कौशल (communication skills) ।


32👉शिक्षण-प्रभावशीलता (Teaching effectiveness) के लिए एक शिक्षक में अवश्य होना चाहिए -

➡️ विषयवस्तु (topic) पर आधिपत्य एवं प्रभावी सम्प्रेषण(effective communication)।


33👉 "अध्यापक राष्ट्र के भाग्य-निर्णायक होते हैं।" यह किसका कथन (statement) है -

➡️ हुमायूँ कबीर का।

34👉 किसके लिए अधिक अभ्यास (practice)की आवश्यकता होती है-

 ➡️  - कौशल (skills) के।


35👉टीचर सपोर्ट (teacher support) है -

➡️ NCTE की पत्रिका (magazine) ।


36👉 ' शिक्षणशास्त्र ' का सामान्य शब्दकोश अर्थ है -

➡️     - शिक्षण एक कला

         - शिक्षण एक विज्ञान ।


37👉" टैक्सोनामी ऑफ टीचर बिहेवियर "का प्रयोग किया जाता है -

➡️ सामाजिक कौशल का विकास करने में ।


38👉"शिक्षक व्यवहार वह व्यवहार है, जिसके अन्तर्गत वे  सभी क्रियाएं आती हैं, जो छात्रों के कक्षा में सीखने की प्रकिया को प्रभावित करती हैं। यह परिभाषा है -

 ➡️ म्यूक्स एवं स्मिथ की ।


39👉 शिक्षक व्यवहार में पायी जाती है -

➡️ विश्वसनीयता, एकरूपता , बौद्धिकता ।


40👉 शिक्षक व्यवहार किन विशेषताओं का समन्वित रूप होता है-

 ➡️ सामाजिक , बौद्धिक , संवेगात्मक ।


            
41👉शिक्षक व्यवहार प्रदर्शित किया जा सकता है -

➡️ लक्षणों के आधार पर ।


42👉 शिक्षक के व्यवहार सम्बन्धी सिद्धान्त का विकास किसने किया है-

 ➡️ रेयन एवं क्रूनर ने ।


                               अन्य प्रश्न    
                             


 43👉 शिक्षा शब्द का अर्थ है

 ➡️ अन्तर्निहित शक्तियों का सर्वांगीण विकास करना ।


                                                                                  
44👉 शिक्षा के व्यापक अर्थ के अनुसार शिक्षा की प्रक्रिया चलती है -

➡️  जीवनपर्यंत।


45👉 किस अर्थ के अनुसार शिक्षा का आशय उस व्यवस्थित प्रक्रिया से है, जिसके अन्तर्गत बालकों को विद्यालय के परिसर में शिक्षकों द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है-

 ➡️ शिक्षा का संकुचित अर्थ  ।


46👉 किस अर्थ के अनुसार शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है जो मानव के सम्पूर्ण जीवन और प्रत्येक पहलू से सम्बन्ध रखती है और जो मनुष्य का सर्वांगीण विकास करती है -

➡️ शिक्षा का वास्तविक एवं वैज्ञानिक अर्थ ।


47👉''शिक्षा शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक  विकास की एक प्रक्रिया है ।" यह कथन किसका है-

 ➡️ प्लेटो का।


48👉 “ शिक्षा एक प्रक्रिया है, जिससे बालक अपनी आन्तरिक क्षमताओं  को
बाहर लाता है ।" यह कथन किसका है -

➡️ फ्रोबेल का ।


49👉 '' शिक्षा मनुष्य की अन्तर्निहित क्षमताओं का स्वाभाविक, सर्वांगीण एवं
प्रगतिशील विकास है।" यह कथन किसका है -

➡️ पेस्तालॉजी ।


50👉 शिक्षा से आशय है-

 ➡️ एक विकासोन्मुखी परिवर्तन ।


51👉 शिक्षा तथा निर्देश के सम्बन्ध में सत्य कथन है -

➡️ शिक्षा बालक की निहित क्षमताओं का विकास करती है, जबकि निर्देश के द्वारा बालक को कुछ उपयोगी जानकारी प्रदान की जाती है।


52👉शिक्षा को द्विमुखी प्रक्रिया कहा है -

➡️ जॉन एडम्स ने ।


53👉 शिक्षा को त्रिमुखी प्रक्रिया कहा है -

➡️ जॉन डीवी ने ।


54👉अध्यापक शिक्षा के गाँधीवादी उद्देश्य हैं -

➡️     - अहिंसा, सत्यता, आत्मसंयम, आत्मज्ञान एवं कार्य की महानता पर बल देना

         - समुदाय में शिक्षक कार्य एक सामाजिक परिवर्तनकर्ता  के रूप में निश्चित करना

         - बड़े समुदाय को दिशा प्रदान  करना

         - स्कूल एवं समुदाय के बीच मध्यस्थ का कार्य करना ।
           


55👉"सेवारत अध्यापक शिक्षा एक क्रियाबद्ध  योजना है जिसका उद्देश्य शिक्षक के निरन्तर विकास से है, इसमें शिक्षक का स्वयं एवं शैक्षिक विकास किया जाता है। " यह किसने कहा था -

➡️ M.B.बुच ने।


56👉 अध्यापक शिक्षा के पाठ्यकम का आधार है-

 ➡️ उद्देश्य-केन्द्रित ।


57👉 "आचार संहिता और विश्वास हमारे आदर्श जीवन में प्रत्येक समय आन्तरिक तथा सार्वभौमिक सत्य की अभिव्यक्ति करता रहे।" यह कथन कहा था -

➡️ रवीन्द्रनाथ टेगौर ने


58👉 किसने 'त्रिभाषा सूत्र' को सबसे पहले प्रस्तुत किया था-

 ➡️  केंद्रीय सलाहकार शिक्षा समिति


59👉 कार्यरत शिक्षकों को प्रदान की जानेवाली अध्यापक शिक्षा को कहा जाता है -

➡️ सेवारत अध्यापक शिक्षा


60👉' दि प्रैक्टिस आफ टीचिंग इन सैकेण्ड्री स्कूल ' नामक पुस्तक किसने लिखी -

➡️ H.C मौरीसन


61👉 शिक्षा में तकनीक को कहा जाता है -

➡️ कठोर शिल्प उपागम


62👉 कोठारी आयोग ने अपनी शिक्षा योजना का निधारण किया था आगामी  -

➡️ 20 वर्षों के लिए


63👉 शिक्षा के उद्देश्यों को निर्धारित करने का मुख्य उत्तरदायित्व होना चाहिए -

➡️  समाज का


64👉 'अनुकरणीय सामाजिक कौशल प्रशिक्षण' विधि का विकास हुआ -

➡️  1968 में


65👉 'अनुकरणीय सामाजिक कौशल प्रशिक्षण' विधि का विकास किया -

➡️  क्रक-शैन्क ने ।


66👉 न्यूनतम त्रुटि का सिद्धान्त जिसके निर्माण में प्रयुक्त होता है  -

➡️ शाखीय अभिक्रम


67👉 शिक्षक प्रभावशीलता और सक्षमता के घटक हैं - 

➡️   - विषयवस्तु का स्वामित्व

       - शिक्षण कौशल में सक्षमता

       - व्यावहारिक तथा समस्या समाधान की सक्षमता


68👉 शिक्षण निर्देशों का मुख्य लक्ष्य होता है -

 ➡️ ज्ञान का विकास


69👉 शिक्षक तब तक सच्ची शिक्षा कदापि नहीं दे सकता है,जब तर वह स्वयं न सीख रहा हो । एक दीपक दूसरे दीपक को तब तक कदापि नहीं जला सकता है जब तक कि वह स्वयं न जल रहा हो ।" किसने कहा था -

➡️ रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ।


70👉 अध्यापन एक पवित्र कार्य है , व्यवसाय नहीं है।" यह किसने कहा था  

➡️ डॉ. राधाकृष्णन ने ।


71👉 एक शिक्षक की शिक्षण प्रभावशीलता का मापदण्ड क्या  होना चाहिए -

➡️ छात्रों में शिक्षक की लोकप्रियता


72👉 उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय शिक्षणशास्त्रीय संस्था कहाँ स्थित है  -

➡️ इलाहाबाद में ।


73👉 ECCE 

➡️ अर्ली चाइल्डहुड केयर एण्ड एजूकेशन (Early Childhood Care and Education)


74👉 गृहकार्य का उद्देश्य है -

➡️ - छात्रों की कक्षागत अधिगम उपलब्धियों के स्थायित्व हेतु तथा इनका प्रयोग वास्तविक परिस्थितियों में करने की प्रेरणा प्रदान करने हेतु


75👉 शिक्षकों के मूल्यांकन का सर्वोत्तम तरीका है -

➡️  - उच्चाधिकारियों द्वारा मूल्यांकन


76👉 अध्यापक इतिहास को बनाने वाला होता है। किसी भी देश का इतिहास उसके विद्यालयों में लिया जाता है और विद्यालय के गुणों से परे नहीं रह सकता है। यह किसने कहा था-

 ➡️ H.G.वेल्स


77👉 अध्यापक शिक्षा में व्यवसायिक आचार संहिता को महत्व दिया गया है  -

➡️ शिक्षणशास्त्र में


78👉  शिक्षक प्रभावशीलता की मुख्य विशेषता है  -

➡️ शिक्षण अभिक्षमता, शिक्षण कौशल, विषय का पूर्ण ज्ञान ।


79👉 प्रस्तुत यूनिट ( Unit)  में कितने व्यक्तित्व ( Personalities)/ शिक्षाविदों ( Educationists ) का नाम आया है -

➡️
               (a )  8
               (b ) 15
               (C ) 18
               ( d)  22.

           💫💫💫💫💫💫



__________________________________

FOLLOW US ON -

WEBSITE - 👇
www.6DIMENSIONSGP.com
FACEBOOK - 👇
6 DIMENSION-S.G.P 
INSTAGRAM- 👇
6_dimension_sgp 
BLOG WEBSITE - 👇
6DIMENSIONSGP.blog
TWITTER -👇
6DIMENSIONSGP  

YOUTUBE- 👇

6DIMENSIONSGP 


No comments: