NTA UGC NET EXAM | EDUCATION शिक्षाशास्त्र (09) PAPER -2 | UNIT-1(B) | Educational Studies
UGC NTA NET EXAM
EDUCATION - CODE (09)
PAPER - 2ND
UNIT- 1(b)
Educational Studies (शैक्षिक अध्ययन)
Syllabus-
Contribution of Western schools of thoughts (dealism, Realism, Naturalism, Pragmatism, Marxism, Existentialism) and their contribution to Education with special reference to information, knowledge and wisdom.
Objective Type Question Answer (बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर)
आदर्शवाद (Idealism)
1. विचारवाद /आदर्शवाद अभिकथित करता है :
(A) केवल मस्तिष्क वास्तविक है
(b) पदार्थ और मस्तिष्क दोनों वास्तविक है
(c) केवल पदार्थ वास्तविक है
(d) न तो मस्तिष्क और न ही पदार्थ वास्तविक है (Dec. 2015)
2. विचारवाद/आदर्शवाद ज्ञान को किसके द्वारा उत्पादित मानता है-
(a) केवल मस्तिष्क
(b) केवल पदार्थ
(C) पदार्थ और मस्तिष्क की अन्तर्क्रिया
(d) वास्तविकता (Dec. 2015)
3. निम्नांकित में से कौन से गुण, अस्तित्ववादी और आदर्शवादी शिक्षा में समानता के सूचक हैं?
(i) स्व पर बल (ii) मानवीय संभावनाओं को महत्व देना
(iii) स्वतंत्रता एवं उत्तरदायित्व के लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयत्न करना (iv) उत्तरजीविता हेतु संघर्ष
(A) (i) और (ii) (b) (i), (ii), और (iii)
(c) (ii), (iii) और (iv) (d) (iii) और (iv) (July 2016)
4. एक विचारवादी शिक्षक द्वारा किन विषयों के अध्ययन पर बल दिया जाएगा?
(i) विज्ञान (ii) गणित
(iii) साहित्य (iv) इतिहास और संस्कृति
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) (i), (iii) और (iv) (b) (i), (ii) और (iv)
(c) (i), (iii) और (iv) (d) (i), (ii) और (iii) (Dec.2015)
5. फ्रोबेल के आदर्शवाद के विषय में कहा जा सकता है कि-
(a) शिक्षा प्रकटीकरण की प्रक्रिया नहीं है
(B) अधिगम में ज्ञान, भावनाओं तथा क्रियाओं का संयोजन होता है
(c) शिक्षा को आत्मानुभूति की प्रक्रिया नहीं कहा जा सकता
(d) स्वतः क्रिया का भाव हस्तचालित क्रियाओं तक सीमित है। (Dec. 2014)
6. सत्य के स्वरूप के विषय में-
(A) आदर्शवाद कहता है कि यह निरपेक्ष है जिसकी खोज तर्क तथा अन्तःप्रज्ञा के द्वारा की गई है
(b) यथार्थवादी कहता है कि यह सतत रूप से परिवर्तनशील है और एक मानव निर्मित अवधारणा है
(c) प्रयोजनवादी कहता है कि इसकी रचना मानव के भौतिक विश्व को नियंत्रित करने वाले नियमों से हुई है
(d) तार्किक मानववादी कहता है कि केवल वह है जो व्यक्ति अपने समाज में निर्मित करता है (Dec. 2014)
7. निम्नलिखित में से कौन-सी विचारधारा ज्ञान व मानव मूल्यों पर जोर देती है-
(a) तार्किक प्रत्यक्षवाद
(B) आदर्शवाद
(c) प्रयोजनवाद
(d) अस्तित्ववाद (Dec. 2014)
8. सत्य की कसौटी है सम्बद्धता जो है-
(a) अस्तित्ववाद
(B) आदर्शवाद
(c) मार्क्सवाद
(d) प्रकृतिवाद (Dec. 2013)
9. "वैयक्तिक भेदों" को कोई महत्व नहीं दिया जाता-
(A) आदर्शवाद में
(b) यथार्थवाद में
(c) प्रकृतिवाद में
(d) व्यवहारिकतावाद में (June 2013)
10. ललित कलाओं तथा सौन्दर्य को पाठ्यक्रम में उच्च वरीयता देने की बात कौन करता है-
(a) प्रकृतिवाद
(b) अस्तित्ववाद
(C) आदर्शवाद
(d) प्रयोजनवाद (June 2011)
यथार्थवाद (Realism)
11. यथार्थवाद के लिए अंतिम सत्ता क्या है-
(a) अनुभूति
(b) सामाजिक संबंध
(C) वस्तुनिष्ठ जगत्
(d) विचार (June 2011)
12. निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षा प्रणाली वैज्ञानिक प्रगति समर्थन देती है-
(a) आदर्शवादी शिक्षा
(B) यथार्थवादी शिक्षा
(c) प्रकृतिवादी शिक्षा
(d) ये सभी (Dec. 2010)
13. पाश्चात्य दर्शन का कौन-सा संप्रदाय निम्नलिखित तत्वमीमांसात्मक प्रतिज्ञाप्ति का समर्थन करता है। "चूंकि विश्व का अस्तित्व हमसे स्वतंत्र है और वह ऐसे निमयों द्वारा शासित होता है जिन पर हमारा नियंत्रण कम है। इसलिए इसके अनुरूप बनने के लिए विश्व के बारे में कतिपय अवश्यंभावी बातों को जान-लेना आवश्यक है"
(a) विचारवाद
(b) प्रयोजनवाद
(c) अस्तित्ववाद
(D) यथार्थवाद (June 2020)
14. यथार्थवाद दर्शन के अनुसार, विषयो का कौन-सा समूह पाठयचर्या में शामिल किए जाने हेतु सर्वाधिक उपयुक्त है-
(A) विज्ञान, गणित और तर्कशास्त्र
(b) भाषा, साहित्य और कला
(c) दर्शन, धर्म और ईश्वमीमांसा
(d) कला, साहित्य और तर्कशास्त्र (Dec. 2018)
15. यथार्थवादी ज्ञानमीमांसा निम्नलिखित में से किस प्रकार के ज्ञान की संस्तुति करेगा-
(a) प्रेरणादायी ज्ञान
(B) अनुभवाश्रित ज्ञान
(c) अनुभवनिरपेक्ष ज्ञान
(d) सत्ता आधारित ज्ञान (Dec. 2018)
16. यथार्थ निरंतर परिवर्तनशील है, इसलिए ज्ञान का स्वरूप अनिवार्यतः सापेक्षिक होता है। निम्नलिखित में से कौन सा शिक्षाविद् इस कथन का समर्थन करेगा-
(a) इमेनुअल कांट
(B) जॉन डीवी
(c) डेविड ह्यूम
(d) लाइबनित्ज (Jan. 2017)
17. एक यथार्थवादी शिक्षक के अनुसार शिक्षण-अधिगम रणनीति की कौन-सी संगति उपयुक्त मानी जाती है-
(i) खोजपूर्ण अधिगम (ii) व्याख्यान देना
(iii) प्रेक्षण (iv) अनुदेशित निर्देशन
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए
(a) (i), (ii), (iii) और (iv) (b) (i), (ii) और (iii)
(C) (i), (iii) और (iv) (d) (ii), (iii) और (iv) (Dec.2015)
18. निम्नलिखित में से कौन यथार्थवादी विचारधारा से संबद्ध नहीं है-
(a) हरबर्ट स्पेंसर
(b) बट्रेंड रसेल
(C) हेनरी बर्गसां
(d) जी.ई. मूर (June 2015)
19. "शब्दों की बजाए जो कुछ जैसा भी है और जैसा भी जीवन में उनसे सामना होने की संभावना है।" किसका नारा है-
(a) प्रयोजनवादी
(B) यथार्थवादी
(c) आदर्शवादी
(d) अस्तित्ववादी (Dec. 2012)
20. "शब्दों की बजाए जो कुछ जैसा भी है और जैसा भी जीवन में उनसे सामना होने की संभावना है।" किसका नारा है-
(a) प्रयोजनवादी
(B) यथार्थवादी
(c) आदर्शवादी
(d) अस्तित्ववादी (Dec. 2012)
प्रकृतिवाद (Naturalism)
21. एक प्रकृतिवादी उपागम, निम्नांकित में से कौन से विषयों के अनुकूल होगा?
(i) विश्व के सात आश्चर्य (ii) माउन्ट एवरेस्ट का अभियान
(iii) वर्षा को प्रभावित करने वाले कारक (iv) जंगलों को जोड़ने वाले रास्ते
(a) (i), (ii) और (iii) (b) (i), (ii), (iii) और (iv)
(C) (ii) और (iii) (d) (ii), (iii) और (iv) (July 2016)
22. प्रकृतिवाद ने किस शिक्षण विधि को जन्म दिया-
(a) खोज विधि
(B) खेल विधि
(c) वैज्ञानिक विधि
(d) प्रोजेक्ट विधि (Dec. 2013)
23. प्रकृतिवाद और व्यावहारिकतावाद में गम्भीर अन्तर है इनमें महत्त्व प्रदान करना-
(A) उद्देश्यों में
(b) विधियों में
(c) सामाजिक प्रसंग में
(d) मूल्यांकन में (Dec. 2013)
24. निम्न में से कौन सा प्रकृतिवादी परिपृच्छा का गुण नहीं है-
(a) बहुल वास्तविकताएँ
(B) सामान्यीकरण
(c) मानवीय संबंध
(d) मूल्य आधारित अनुसंधान (Dec. 2012)
25. प्रकृतिवाद में विश्वास रखने वाला शिक्षक क्या नहीं करेगा-
(a) अपने छात्रों को उन्मुक्त क्रियाकलापों की अनुमति देना
(B) उच्चतर मूल्यों को विकसित करने की हिदायत देना
(c) ज्ञानेन्द्रियों को विकसित करने वाले अनुभवों के प्रति उद्भसित करना
(d) निर्धारित पाठ को पढ़ाने से पहले छात्रों के परिपक्व होने की प्रतीक्षा करना (June 2011)
26. दर्शनशास्त्र की किस शाखा में यथार्थ की प्रकृति के बारे में जाँच-पड़ताल की जाती है-
(a) मूल्यमीमांसा
(b) सौंदर्यशास्त्र
(C) प्रकृतिवादी शिक्षा
(d) ये सभी (Dec. 2010)
प्रयोजनवाद (Pragmatism)
27. "भूखे पेट प्रार्थना नहीं की जा सकती।"........से इस कथन को समर्थन प्राप्त होता है-
(a) प्रकृतिवाद
(b) तार्किक विधेयवाद
(c) आदर्शवाद
(D) प्रयोजनवाद (July 2018)
28. "मनुष्य ही सभी वस्तुओं का निकष है" इस कथन का समर्थन कौन-सा दर्शन करता है-
(a) यथार्थवाद
(B) प्रयोजनवाद
(c) विचारवाद
(d) प्रकृतिवाद (Dec. 2015)
29. वे सब व्यक्ति जिनके शिक्षा दर्शन का आधार प्रयोजनवाद है-
(a) प्रयोग की वैज्ञानिक विधि को अस्वीकार करेंगे
(b) मानेंगे कि पूर्ण वस्तुगतता संभव है
(c) अधिगम के उद्दीपन-अनुक्रिया सिद्धान्त को स्वीकार करेंगे
(D) दावा करेंगे कि ज्ञान अन्तिम है, जबकि सत्य सापेक्ष होता है (Dec. 2014)
30. “ज्ञान का कोई अरूचिपूर्ण अनुमान नहीं और न ही अपने लाभ के लिए बौद्धिक शिक्षा" या किसका नारा है-
(a) आदर्शवाद
(b) प्रकृतिवाद
(C) प्रयोजनवाद
(d) यथार्थवाद (June 2012)
31. निम्नलिखित में से कौन-सी दार्शनिक विचारधारा सामाजिक सहभागिता के साथ छात्रों की क्षमताओं, रुचियों तथा आदतों का एकीकरण करती है-
(a) यथार्थवाद
(b) प्रकृतिवाद
(c) आदर्शवाद
(D) प्रयोजनवाद (Dec. 2011)
मार्क्सवाद (Marxism)
32. निम्नलिखित में से कौन-से विषयों का सम्मिश्र एक मार्क्सवादी रुझान वाले अध्यापक का समर्थन पाएँगे-
(i) विज्ञान और गणित (ii) सामाजिक विज्ञान
(iii) ध्यान और योग (iv) व्यापक उत्पादन के साधन
(v) सेना और युद्ध प्रशिक्षण (vi) धार्मिक और नैतिक शिक्षा
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिएः
कूटः
(a) (i), (ii), (iv) और (vi)
(b) (ii), (iv), (v) और (vi)
(c) (ii), (iii), (iv) और (v)
(D) (i), (ii), (iv) और (v) (July 2018)
33. निम्नलिखित में से कौन सी दार्शनिक विचारधारा शिक्षा को सामाजिक विकास और आर्थिक उत्पादन का माध्यम मानती है-
(a) आदर्शवाद
(b) यथार्थवाद
(c) प्रकृतिवाद
(D) मार्क्सवाद (Jan. 2017)
34. मार्क्सवाद इनमें से किसमें विश्वास नहीं रखता-
(a) उत्पादकता के लिए शिक्षा
(B) धार्मिक शिक्षा
(c) समानता तथा साम्या के लिए शिक्षा
(d) जन-शिक्षा (June 2011)
अस्तित्ववाद (Existentialism)
35. निम्नलिखित में से किस अस्तित्ववादी का नाम इस धारणा के साथ जुड़ा है कि 'मनुष्य हमेशा ही अपने पड़ोसी के साथ अंतर्द्वद्व की स्थिति में होता है और सभी सामाजिक संबंधों की परिणति कुंठा में होती है-
(a) सोरेन कीर्कगार्ड
(b) पॉल टिलिच
(C) जीन-पॉल सात्रें
(d) कार्ल यास्पर्स (Dec. 2018)
36. 'ईमानदारी सर्वोत्तम नीति है।' इस कथन का समर्थन निम्नलिखित में से कौन-सा दर्शन करता है-
(a) आदर्शवाद
(b) प्रकृतिवाद
(C) प्रयोजनवाद
(d) यथार्थवाद (Nov. 2017)
37. निम्नलिखित में से कौन-से कथनो का सम्मिश्रण अस्तित्ववादी शिक्षा के तारतम्य में है-
(i) एक छात्र सभी गुणों तथा अभिक्षमताओं में पूर्ण नहीं होता।
(ii) एक छात्र जो चाहे वह बन सकता है।
(iii) एक छात्र को समाज की सहायता की आवश्यकता नहीं होती।
(iv) अपने छात्रों की शिक्षा में एक अध्यापक की कोई भूमिका नहीं होती।
(v) आज एक छात्र जो कुछ भी है, उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार है।
(vi) एकाकीपन, पीड़ा तथा यातना अच्छे अध्यापक हैं।
नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर को चुनिए:
कूट:
(a) (i), (ii), (iii) और (v)
(B) (ii), (iii), (iv), (v) और (vi)
(c) (ii), (iii), (v) और (vi)
(d) (i), (ii), (iv) और (v) (July 2018)
38. दर्शन की कौन-सी विचारधारा इस कथन का समर्थन करेगी, "क्योंकि कष्ट और खुशी दोनों ही इंसान की दौलत हैं, वे उसके उत्तम शिक्षक हैं''?
(A) अस्तित्ववाद
(b) प्रकृतिवाद
(c) आदर्शवाद (विचारवाद)
(d) प्रयोजनवाद (Nov. 2017)
39. निम्नलिखित में से कौन सा कथन एक अस्तित्ववादी शिक्षक द्वारा समर्थन प्राप्त करता है-
(a) शिक्षा मूल्य केन्द्रित है।
(B) शिक्षा स्वाभाविक है।
(c) शिक्षा संदर्भात्मक है।
(d) शिक्षा शाश्वत् है। (Jan. 2017)
40. एक अस्तित्ववादी शिक्षक ने निम्नलिखित में से कौनसी सलाह अपने विद्यार्थियों को नहीं दी थी-
(a) आत्मविश्लेषण करो
(b) तुम्हें अपने निर्णय स्वयं लेने चाहिए
(c) अपने विकास के लिए अपनी दुख-तकलीफों का उपयोग करो
(D) अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनो (June 2015)
41. अस्तित्ववाद के अनुसार अपने अस्तित्व को पाने की प्रक्रिया है:
(a) सार, संघर्ष, दुःख और सुख, एकाकीपन
(b) एकाकीपन, दुःख और सुख, संघर्ष, सार
(C) एकाकीपन, संघर्ष, दुःख और सुख, सार
(d) सार, दुःख और सुख, संघर्ष एकाकीपन (June 2012)
42. निम्नलिखित में से कौन अस्तित्ववाद का एक ज्ञानमीमांसात्मक सिद्धांत है-
(a) ज्ञान वस्तुओं तथा विचारों में होता है
(B) ज्ञान भावात्मक तथा अंतर-वैयक्तिक है
(c) ज्ञान कालिक तथा संज्ञानात्मक होता है
(d) कुछ भी ज्ञेय नहीं है (Dec 2011)
43. अस्तित्ववाद........की अपेक्षा........में अधिक विश्वास रखता है-
(a) सार, अस्तित्व
(B) अस्तित्व, सार
(c) कर्म, अंत, प्रज्ञा
(d) अंत, प्रज्ञा, कर्म (Dec. 2010)
अन्य प्रश्न (Other Questions)
44. शिक्षाप्रद अनुभव-
(a) प्रयोजनवादी को, केवल तभी वांछनीय है जब यह छात्रों को समग्ररूप से स्वीकार्य हो
(b) यथार्थवादी को, केवल तभी वांछनीय है जब यह छात्रों के लिए आनंददायक और व्यावहारिक हो
(d) पुनर्रचनावादी को, केवल तभी वांछनीय है जब वह छात्रों को जीवन निर्वाह हेतु कमाई करने में सक्षम बनाता हो
(c) आदर्शवादी को, केवल तभी वांछनीय है जब यह तात्कालिक लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रभावकारी हो (June 2014)
45. नीचे दिए गए दोनों सेट में से सेट-1 चिंतन के पाश्चात्य दर्शन का वर्णन है, जबकि सेट-II शिक्षक की भूमिका के प्रति उनकी विचार दृष्टि है। दोनों सेट का मिलान करें।
सेट-1 सेट-II
(चिंतन का पाश्चात्य दर्शन) (शिक्षक की भूमिका के बारे में विचार दृष्टि)
(A) आदर्शवाद (i) आत्मानुभूति के पथ पर प्रत्येक छात्र/छात्रा को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करना
(B) यथार्थवाद। (ii) समस्या की स्थिति में परामर्शदाता की भूमिका
(C) प्रयोजनवाद। (iii) अनुकरणीय आदर्श व्यक्ति
(D) अस्तित्ववाद। (iv) ज्ञान संचरण
निम्नलिखित विकल्पों में से उत्तर का चयन करें:
(a) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv) (B) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
(c) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i) (d) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(ii) (Dec.2019)
46. निम्नलिखित में से किस चिंतक ने उत्कृष्ट प्रतिभाशाली बच्चों की शिक्षा के लिए अपने विचार को संवर्धित किया है-
(a) इमेनुअल कांट
(b) जॉन पॉल सार्थ
(c) अरस्तू
(D) प्लेटो (June 2019)
47. 'बालक, विद्यालय तथा शिक्षा अधिकांशतः स्वयं, सामाजिक एवं सांस्कृतिक शक्तियों द्वारा निर्मित होती है।' यह-
(A) पुनर्रचनावाद
(b) प्रयोजनवाद
(c) अस्तित्ववाद
(d) शाश्वतवाद (June 2019)
48. "विद्यालय को सक्रिय रूप से लोकतांत्रिक भावना की शिक्षा देनी चाहिए और अपने विद्यार्थियों को स्वयं की शासित करने की यथासंभव गुंजाइश देनी चाहिए।" यह विचार किस दार्शनिक विचारधारा से अनुप्राणित है-
(a) अस्तित्ववाद
(b) प्रकृतिवाद
(c) विचारवाद
(D) विधेयात्मक सापेक्षवाद (Dec. 2018)
49. तर्कबुद्धिवाद एक आंदोलन था जिसने हिमायत की थी-
(A) विशुद्ध तर्क की शक्ति में आस्था की
(b) नवीन विज्ञान के साथ गिरजा-धर्म सिद्धांतों के सामंजस्य की
(c) चर्च के लिए अरस्तु सम्मत प्राधिकार के प्रतिस्थापन की
(d) उपर्युक्त में किसी की नहीं (June 2014)
50. आजकल शिक्षा में आई सी टी बहुत जोर दिया जाता है, यह निम्नलिखित में से किसका निहितार्थ है-
(a) यथार्थवाद
(b) प्रयोजनवाद
(c) मार्क्सवाद
(D) तार्किक विश्लेषण (Dec. 2011)
⭐⭐⭐ End of Unit-1(b) ⭐⭐⭐
.
No comments: