NTA UGC NET EXAM | EDUCATION शिक्षाशास्त्र (09) PAPER -2 | UNIT-1(A) | Educational Studies
UGC NTA NET EXAM
EDUCATION - CODE (09)
UNIT- 1(a)
Educational Studies
Syllabus-
Contribution of Indian Schools of philosophy (Sankhya Yoga, Vedanta, Buddhism, Jainism) with special reference to Vidya.
Dayanand Darshan and Islamic traditions towards educational aims and methods of acquiring valid knowledge.
Objective Type Question Answer (बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर)
सांख्य (Sankhya)
1.👉 सांख्य दर्शन में 'सर्ग' को माना जाता है एक:
(A) प्रयोजनमूलक प्रक्रिया
(b) रेखीय प्रक्रिया
(c) यांत्रिक प्रक्रिया
(d) अभिनव परिवर्तन (June 2020)
2.👉 सूची II में सांख्य की पच्चीस तत्वमीमासात्मक श्रेणियाँ दी गई है और सूची II में उसके प्रकार है:
सूची । सूची ॥
(प्रकार) (तत्तंवमीमांसात्मक श्रेणियाँ)
(A) केवल कारण (प्रकृति) (i) पुरुष
(B) केवल प्रभाव (केवल विकृति) (ii) अहंकार और पाँच सूक्ष्म तन्मात्राएँ
(C) कारण और प्रभाव दोनों (प्रकृति एवं विकृति दोनों) (iii) पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, पाँच गतिक अंग, मनस और पाँच महाभूत
(D) न तो कारण व प्रभाव (iv) प्रकृति (न प्रकृति न विकृति)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(A) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i) (b) (A)-(ii), (B)-(i), (C)-(iv), (D)-(iii)
(c) (A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(ii) (d) (A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(iv) (June 2020)
3.👉 नीचे दिए गए दो सेट में से सेट-I प्रकृति के सर्ग का वर्णन करता है, जबकि सेट-II सांख्य दर्शन के सदंर्भ में उनकी प्रकृति तथा प्रकार्य को इंगित करता है। दोनों सेट का मिलान करें-
सेट-1. सेट-II
(प्रकृति के सर्ग) (स्वभाव एवं प्रकार्य)
(A) महत् (i) न तो महाभूत के गुण, न ही विभेदक और न ही प्रकार्य
(B) अहम (ii) यह प्रकृति में समष्टि है, तथा ज्ञान के मनोवैज्ञानिक पक्ष का प्रकार्य है।
(C) मन (iii) यह व्यक्तीकरण का सिद्धांत है, एवं इसका कार्य स्वभाव का सृजन करना है।
(D) तन्मात्राएं (iv) यह एक सूक्ष्म एवं केन्द्रीय इन्द्रिय है, जो इन्द्रियानुभविक प्रदत्तों को नियत प्रत्यक्षीकरण के रूप में संश्लेषित करता है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) (A)-(i), (B)-(iv), (C)-(iii), (D)-(ii) (b) (A)-(iv), (B)-(iii), (C)-(ii), (D)-(i)
(C) (A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i) (d) (A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i), (D)-(iv) (Dec.2019)
4.👉 सांख्य में तीनों गुणों की साम्यावस्था को क्या कहा जाता है-
(a) पुरुष (b) महत्
(C) प्रकृति (d) सूक्ष्म तन्मात्र (June 2019)
5.👉 "यह ब्रह्माण्ड 'सर्ग' तथा 'प्रलय' के चक्र से सतत परिवर्तनशील है।" इस कथन की पुष्टि किस दर्शन द्वारा होगी-
(A) सांख्य (b) बौद्ध
(c) वेदान्त (d) जैन (Nov. 2017)
6.👉 सांख्य दर्शन के परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित में से किसे स्वीकार्य नहीं माना जाता है-
(a) प्रकृति त्रिगुणात्मक है। (b) प्रकृति सूक्ष्म है।
(C) प्रकृति प्रत्यक्ष रूप से दर्शनीय है। (d) प्रकृति स्वभाव से विकासमूलक है। (Jan. 2017)
वेदांत (Vedanta)
7.👉 शिक्षा की अवधारणाएं, जिन्हें वेदांत द्वारा आधिकारिक स्वीकृति दी जाएगी, क्या है-
(A) सभी तीन क्यू (Q) -आई क्यू (IQ), ई. क्यू (EQ), और एस क्यू (SQ) के साथ बुद्धिमता को जागृत करना
(B) शिक्षा का व्यावसायीकरण (C) समावेशी शिक्षा
(D) सरीसृपवत् नेतृत्व प्रतिमान (E) सभी के लिए शिक्षा
निम्नांकित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
(a) केवल (A), (B) और (C)
(b) केवल (B), (C) और (D)
(c) केवल (C), (D) और (E)
(D) केवल (A), (C) और (E) (June 2020)
8.👉 वेदांत दर्शन के अनुसार, 'आत्मा के समीपस्थ कोश' कौन-सा है-
(a) प्राणमय कोश
(b) मनोमय कोश
(c) विज्ञानमय कोश
(D) आनंदमय कोश (Dec. 2019)
9.👉 जब कोई शिक्षक यह कहता है कि मेरे विद्यार्थियों का अपराधपूर्ण व्यवहार मुझमें निहित बुराई की अभिव्यक्ति है, तो वह अनुगमन कर रहा है :
(a) आदर्शवाद का
(B) वेदांत दर्शन का
(c) यथार्थवाद का
(d) प्रयोजनवाद का (June 2015)
10.👉 भारतीय फिल्म गीत की एक पंक्ति इस प्रकार है: "तुम मुझमें हो, मैं तुझमें हूँ।" इसकी व्याख्या किस दर्शन के विचारों के साथ की जा सकती है-
(A) वेदान्त
(b) जैन
(c) सांख्य
(d) योग (Nov. 2017)
11.👉 वेदान्त दर्शन के संदर्भ में माया की अवधारणा किसका प्रतिनिधित्व करती है-
(a) अनुस्यूत यथार्थ
(B) अंतर्निहित यथार्थ
(c) पारमार्थिक की अस्थायी शक्ति
(d) परा यथार्थ (July 2016)
12.👉 एक वेदान्ती शिक्षक निम्नलिखित में से किसका शिक्षण देगा?
(A) माया (B) विज्ञान और प्रौद्योगिकी
(C) विश्व इतिहास (D) शैक्षणिक प्रौद्योगिकी
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A) (A), (B), (C) और (D) (b) (B), (C) और (D)
(c) (A), (C) और (D) (d) (A), (B) और (D) (Dec. 2015)
13.👉 भारतीय दर्शन विचार धारा जो यह अभिकथित करता है कि छः विशिष्ट प्रमाण (ज्ञान के स्रोत) हैं, वह है :
(a) सांख्य (b) बौद्ध दर्शन
(c) जैन दर्शन (D) अद्वैत वेदान्त (Dec. 2015)
14.👉 वेदान्त के मत समर्थक हैं-
(a) धर्म, अर्थ और मोक्ष (B) अद्वैत, द्वैत और विशिष्टाद्वैत
(c) हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और जैन धर्म (d) कट्टरवादी और अशास्त्रीय (Dec. 2013)
बुद्धिज़्म (Buddhism)
15.👉 बुद्ध द्वारा बताए गए, आर्य आष्टांगिक मार्गों में से निम्नलिखित कौन-सा मार्ग "सम्यक् ज्ञान" (प्रज्ञा) का आधार है-
(a) सम्यक् वाक् और सम्यक् कर्मान्त
(b) सम्यक् कर्मान्त और सम्यक् आजीव
(c) सम्यक् स्मृति और सम्यक् समाधि
(D) सम्यक् दृष्टि और सम्यक् संकल्प (Dec. 2019)
16.👉 बौद्ध दर्शन के प्रति झुकाव वाले किसी शिक्षक द्वारा निम्नलिखित में से किस अवश्यकरणीय का समर्थन किया जाएगा-
(a) शिक्षक ईश्वर से भी गुरुतर हैं। अतः उनका अनुसरण करें।
(b) हमेशा जीवन में उत्तम पाने का प्रयास करें।।
(C) जीवन में अपना मार्गदर्शक स्वयं बनें।
(d) अनुभव महान शिक्षक होते हैं। (Nov. 2017)
17.👉 बौद्ध दर्शन में प्रतीत्य समुत्पाद की अवधारणा को निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएं स्पष्ट करती हैं-
(A) इस संसार में सब कुछ सोपाधित और सापेक्ष है।
(B) परमार्थिक दृष्टि से 'संसार' और 'निर्वाण' के बीच कोई अंतर नहीं है।
(C) सभी बाहरी रूपों की उत्पत्ति वास्तविक है
(D) बाहरी रूप चरम वास्तविकता से रहित नहीं है।
(E) सभी बाहरी रूप (धर्म) सापेक्ष हैं उनकी कोई वास्तविक उत्पत्ति नहीं है
निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें।
(a) (A), (B) और (C)
(b) (B), (C) और (D)
(C) (A), (B) और (E)
(d) (C), (D) और (E) (June 2020)
18.👉 बौद्ध दर्शन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन - सा प्रज्ञात्मक ज्ञान में सहायक होता है -
(A) सम्यक् दृष्टि और सम्यक् संकल्प
(b) सम्यक् संकल्प और सम्यक् वाक्
(c) सम्यक् विचार और सम्यक् समाधि
(d) सम्यक् आजीव और सम्यक् व्यायाम (June 2019)
19.👉 बौद्ध धर्म का प्रतिनिधित्व करने वाली अवधारणाओं के सही समुच्चय का चयन कीजिए।
(i) अनेकांतवाद (ii) वैभासिक (iii) पबज्जा
(iv) संस्कार (v) सौतान्त्रिक (vi) स्याद्वाद
कूटः
(a) (i), (ii) ,(iii) और (v) (b) (i) (ii) ,(iii)और (iv)
(c) (ii), (iii), (iv) और (vi) (D) (ii), (iii), (iv) और (v) (July 2018)
20.👉 शिक्षा प्रारम्भ करने हेतु "प्रबज्जा" अनुष्ठान निम्न किससे सम्बन्धित है-
(a) इस्लाम
(b) जैन धर्म
(C) बौद्ध धर्म
(d) सांख्य योग (Dec. 2014)
21.👉 मध्यमा प्रतिपदा किसका एक मूलभूत सिद्धांत है-
(A) बौद्ध दर्शन
(b) वेदांत दर्शन
(c) सांख्य दर्शन
(d) जैन दर्शन (June 2014)
22.👉 हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों में समान लक्षण यह है कि ये सभी विश्वास करते हैं कि-
(a) यह संसार मिथ्या है
(b) ईश्वर का अस्तित्व
(c) आत्मा
(D) कर्म और पुनर्जन्म (Dec. 2013).
23.👉 'हीनयान' बौद्ध धर्म के किन मत समर्थकों का है-
(A) थिरावड़ा
(b) वज्रयान
(c) तांत्रिक
(d) दीक्षणीय (Dec. 2013)
24.👉 बौद्ध धर्म में शिक्षा प्रारम्भ करने को कहा जाता है-
(a) विद्यारम्भ
(b) उपनयानम्
(C) पाबज्जा
(d) उपरामपद (Dec. 2013)
25.👉 'विनय पिटक' का विषय है-
(A) बौद्ध संघ के लिए आचरण-पद्धति
(b) जैन-साधुओं के लिए नम्र व्यवहार के नियम
(c) हिंदू संन्यासियों के नम्र व्यवहार के नियम
(d) सम्राट अशोक के शिलालेख (Dec. 2013)
जैनिज़्म (Jainism)
26.👉 जैन दर्शन के अनुसार, जब सम्यक् प्रज्ञा, सम्यक् शील और सम्यक् समाधि के धारण और आचरण से नवीन कार्मिक पदार्थ का आगम अवरुद्ध हो जाता है, तो यह अवस्था कहलाती है-
(a) आस्रव
(b) बंध
(c) निर्जरा
(D) संवर (Dec. 2019)
27.👉 जैन दर्शन में अपरोक्ष ज्ञान है-
(a) इन्द्रियजन्य ज्ञान
(b) अनुमानजन्य ज्ञान
(c) सत्ता से व्युत्पन्न ज्ञान
(D) अतीन्द्रिय ज्ञान (June 2019)
28.👉 एक विद्यालय को रेकिंग में 'A' ग्रेड मिला। चार शिक्षकों ने निम्नानुसार भिन्न-भिन्न प्रतिक्रिया दी। कौन-सी एक टिप्पणी जैन दर्शन की ज्ञान मीमांसा के अनुरूप होगी-
(a) यह सब ईश्वर की इच्छा थी।
(b) यह हमारे पर्यावरणीय जागरूकता का स्वाभाविक परिणाम था।
(c) यह घटना हमारे और आपके अन्दर अभिव्यक्ति की सम्पूर्ति है।
(D) इसके अनेक कारण हो सकते हैं। मैं आश्वस्त नहीं हो सकता हूँ। (Nov. 2017)
29.👉 निम्नलिखित में से कौन सी भारतीय चिंतन विचारधारा समस्त ज्ञान को सापेक्ष मानती है-
(a) वेदांत
(b) बौद्ध
(C) जैन
(d) इस्लाम (Jan. 2017)
30.👉 निम्नलिखित में से कौन से ज्ञानमीमांसात्मक उपागम में ज्ञान को बहुआयामी माना जाता है-
(a) इस्लामी ज्ञान के सिद्धान्त
(b) वेदांत का अनुमान
(c) बौद्ध दर्शन का द्वादश निदान
(D) जैन दर्शन का स्यादवाद (Jan. 2017)
31.👉 जैन दर्शन प्रामाणिक ज्ञान की प्राप्ति हेतु अधोलिखित ज्ञान मीमांसात्मक सिद्धान्त का प्रतिपादन करता है-
(a) अनेकान्तवाद
(B) स्यादवाद
(c) नय
(d) मति ज्ञान (July 2016)
32.👉 जैन दर्शन के अनुसार एक विद्यार्थी निश्चयात्मक ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता क्योंकि-
(a) सत्यकी प्रकृति अस्थायी है।
(B) सत्य बहुआयामी है।
(c) सत्य पुद्गल के क्रियाकलापों से बद्ध है।
(d) सत्य मानव मन की पहुँच के बाहर है। (July 2016)
33.👉 जैन मतानुसार शिक्षा का अन्तिम लक्ष्य है-
(a) अहिंसा
(b) त्याग
(C) मुक्ति
(d) लोकोपकारी (Dec. 2013)
34.👉 जैन परम्परा में तीर्थंकरों की संख्या है-
(a) 10
(b) अनगिनत
(C) 24
(d) 100 (Dec. 2013)
35.👉 भारतीय दर्शन में सर्वाधिक वैरागी मत है-
(a) बौद्ध धर्म
(b) वेदान्त
(C) जैन धर्म
(d) सांख्य (Dec. 2013)
36.👉 जैन ज्ञान मीमांसा में सही ज्ञान का एक आधार क्या है-
(a) आगमनात्मक तर्क
(b) निगमनात्मक तर्क
(c) द्वंद्वात्मक तर्क
(D) नय आधारित तर्क (Dec. 2015)
37.👉 जैन विचारकों द्वारा प्रतिपादित ज्ञान के विभिन्न प्रकारों (स्तरों) का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है-
(a) श्रुतिज्ञान, अवधिज्ञान, मतिज्ञान, कैवल्य, मनःपर्यव
(b) श्रुतिज्ञान, मतिज्ञान, मनःपर्यव, अवधिज्ञान, कैवल्य
(C) मतिज्ञान, श्रुतिज्ञान, अवधिज्ञान, मनःपर्याय, कैवल्य
(d) अवधिज्ञान, मतिज्ञान, श्रुतिज्ञान, कैवल्य, मनःपर्यव (Dec. 2014 , June 2014)
38.👉 जैन दर्शन के अनुसार निम्नलिखित में से कौन शिक्षा का एक उद्देश्य नहीं है-
(a) सम्यक् ज्ञान (उचित ज्ञान)
(B) सम्यक् संकल्प (उचित संकल्प)
(c) सम्यक् दर्शन (उचित आस्था)
(d) सम्यक् चरित्र (उचित आचरण) (June 2014)
39.👉 जैनियों की जीवन शैली के लिए निम्नलिखित में से कौन सा स्रोत सामग्री प्रदान करता है-
(a) धम्मपद
(b) त्रिपिटक
(c) कर्म कांड
(D) त्रि-रत्न (Dec. 2013)
इस्लामिक (Islamic)
40.👉 शिक्षा में इस्लामी परंपरा निम्नलिखित में से किन मूल्यों के निर्माण पर बल देगी-
(A) विनयशीलता और अभिजात वर्गीयता
(b) समानता और साम्यता
(c) स्वतंत्रता और अनुशासन
(d) गुणवत्ता और उत्कृष्टता (Dec. 2019)
41.👉 निम्नलिखित में से कौन सही है-
(A) मकतब वह स्थान है जहाँ विद्यार्थियों को पढ़ना और लिखना सिखाया जाता है जबकि मदरसे में व्याख्यान दिए जाते हैं
(b) दोनों संकल्पनाएँ समान हैं, वास्तव में कोई अन्तर नहीं है
(c) मदरसे में साक्षरता दी जाती है और मकतब में उच्च शिक्षा दी जाती है
(d) मकतब में शैक्षिक संस्थाएँ हैं जो धार्मिक (इस्लामी) शिक्षा के लिए है, परन्तु मदरसे वह संस्थाएँ हैं जहाँ गैर धार्मिक धर्मनिरपेक्ष शिक्षा दी जाती है (Dec. 2014)
42.👉 कौशलों के ज्ञान को "एक ईश्वर" के ज्ञान से जोड़ने की इस्लामी शिक्षा की प्रथा किसके सिद्धान्त के समानान्तर है-
(a) अद्वैत वेदान्त
(b) विशिष्ट वेदान्त
(C) भेदाभेद वेदान्त
(d) पूर्व मीमांसा (July 2016)
अन्य प्रश्न (Other Question)
43.👉 एक शिक्षक एक पाठ्यवस्तु की क्रियान्विति हेतु उपयुक्त शिक्षण विधि का चयन करने की समस्या सेऋॅ
ग्रस्त है। दर्शन की कौन-सी शाखा उसकी इस समस्यात्मक स्थिति को अत्यधिक उपयुक्त रूप से वर्णन करेगी-
(a) तत्त्वमीमांसा (B) ज्ञानमीमांसा
(c) मूल्यमीमांसा (d) तर्कशास्त्र (June 2019)
44.👉 दर्शनशास्त्र का अध्ययन भावी शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि :
(a) दर्शनशास्त्र शैक्षणिक मुद्दों और अवधारणाओं के बारे में विस्तृत परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है
(b) दर्शनशास्त्र एक विवेकशील मनुष्य बनाने में मदद करता है
(c) दर्शनशास्त्र शैक्षणिक अवधारणाओं में स्पष्टता लाता है
(D) दर्शनशास्त्र शैक्षणिक समस्याओं को सही परिप्रेक्ष्य में देखने का ढाँचा उपलब्ध कराता है (Dec. 2015)
45.👉 ज्ञानमीमांसा के दृष्टिकोण से-
(a) प्रकृतिवादी कहते हैं कि सत्य को व्यक्तिनिष्ठ साधनों की अपेक्षा वस्तुनिष्ठ साधनों से प्राप्त किया जाना चाहिए
(b) आदर्शवादी, मानव को प्रकृति का भाग बनाकर, मानव तथा प्रकृति के द्वैतवाद को अस्वीकार करते हैं
(c) यथार्थवादी यह मानते हैं कि तर्कमूलक चिंतन-मनन तथा प्रकटन के माध्यम से सत्य तक पहुँचा जाता है
(D) व्यावहारिकतावादी कहते हैं कि मनुष्य जैविक क्रमविकास का उत्पाद है (June 2014)
46.👉 सूची-I की मदों को सूची-II की मदों से सुमेलित कीजिए-
सूची-I सूची-II
(a) कैवल्य (i) पंचकोश
(b) जीवन मुक्ति. (ii) बौद्दर्शन
(c) निर्वाण (iii) जैन दर्शन
(d) आनंद (iv) वेदांत
(v) इस्लाम परंपरा
कूट:
A. B. C. D
(a) (ii) (iii) (i) (v) (b) (iii) (v) (ii) (iv)
(c) (v) (iii) (ii) (i) (D) (iii) (iv) (ii) (i) (June 2014)
47.👉 ज्ञान-मीमांसा का अर्थ है-
(a) स्टेम सैल रिसर्च
(B) ज्ञान की प्रकृति का अध्ययन
(c) मूल्यों की प्रकृति का अध्ययन
(d) संसार की प्रकृति का अध्ययन (Dec. 2013)
48.👉 भारतीय दर्शन में 'प्रमाण' का अर्थ है-
(a) शपथ
(b) माप
(C) ज्ञान स्रोत
(d) आश्वासन (Dec. 2013)
49.👉 तत्त्व मीमांसा का अर्थ है-
(a) भौतिकी की एक शाखा
(B) अन्तिम यथार्थ की प्रकृति को जानने का प्रयास
(c) धातुओं की भौतिकी
(d) मौसम की भौतिकी (Dec. 2013)
50.👉 भारतीय दर्शन के समर्थकों (स्कूलों) में दो मूलभूत विभाजन हैं-
(A) वेदान्त और बौद्ध
(B) अद्वैत और द्वैत
(C) आस्तिक एवं नास्तिक
(D) कट्टरवादी एवं अशास्त्रीय (Dec. 2013)
No comments: