M.A (Education) Final Year | Teacher Education | अध्यापक शिक्षा | Unit-2
M.A EDUCATION FINAL YEAR
PAPER - Teacher Education (अध्यापक शिक्षा)
UNIT - 2
_________________________________
छात्र -शिक्षण (Student-Teaching)
1👉शिक्षण -कौशलों का स्वामित्व प्राप्त करना होता है-
➡️ छात्र -शिक्षण (Sudent-Teaching).
2👉छात्र- शिक्षण में-
➡️ शिक्षण एवं अधिगम दोनों प्रक्रियाएं साथ चलती हैं ।
3👉 क्रिया- प्रधान पाठ्यक्रम में -
➡️ छात्रों की क्रियाओं एवं अनुभव पर बल दिया जाता है ।
4👉 छात्र -शिक्षण का सामान्य उद्देश्य है -
➡️ a) बालक के विकास -क्रम का मूल्यांकन करने हेतु छात्राध्यापक को विभिन्न प्रकार की मूल्यांकन विधियों तथा उपकरणों के उपयोग से परिचित कराना
b) उत्तम कोटि के प्रश्न -पत्र व उपकरण बनाने , आंतरिक मूल्यांकन करने तथा उन्हें वस्तुनिष्ठ रूप से प्रयोग करने के लिए वांछित योग्यताओं का विकास करना
c) छात्राध्यापक में परिणामों की व्याख्या करने तथा छात्रों की प्रगति के आलेख तैयार करने की योग्यता का विकास करना ।
5👉छात्र शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है-
➡️ भाषायी कौशल का विकास
शिक्षण कौशल का विकास
सामाजिक कौशल का विकास ।
6👉 छात्र -शिक्षण द्वारा किन कौशलों का विकास किया जाता है -
➡️ श्यामपट्ट का प्रयोग
प्रश्नों की प्रवाहशीलता
दृष्टांत कौशल ।
7👉 छात्र- शिक्षण का प्रमुख उद्देश्य है-
➡️ a) छात्र -अध्यापकों में वास्तविक तथा यथार्थ कक्षा- परिस्थिति के बोध तथा दूरदर्शिता को विकसित करना
b) प्रभावपूर्ण शिक्षण अधिगम हेतु कक्षा- प्रबंध की योग्यता विकसित करना
c) छात्र -शिक्षण में वह समस्त आवश्यक सैद्धान्तिक तथा व्यावहारिक विवरण होना चाहिए जो छात्रों को एक सामान्य शिक्षक के रूप में परिवर्तित कर सके ।
8👉 छात्र -अध्यापकों को सबसे पहले अवगत कराया जाता है-
➡️ शिक्षण विधियों से
शिक्षण सहायक सामग्री से
पाठ-योजना के स्वरूप से ।
9👉विस्तृत छात्र -शिक्षण कार्यक्रम संबंधी प्रक्रिया कौन- सी है-
➡️ a) दृश्य -श्रव्य सहायक सामग्री का निर्माण तथा प्रयोग
b) संचयी आलेख बनाना , व्यक्ति -इतिहास का अध्ययन करना तथा समाजमिति संबंधी प्रविधियों का प्रयोग करना
c) गृह -कार्य का नियोजन करना तथा शुद्धि -कार्य करना ।
10👉छात्र -शिक्षण अभ्यास का मुख्य सोपान है -
➡️ a) पाठ -योजना बनाना
b) शिक्षण अभ्यास
c) पाठ प्रदर्शन ।
11👉छात्र- शिक्षण अभ्यास का उद्देश्य है -
➡️ a) आत्मविश्वास का विकास करना
b) शिक्षण -अधिगम परिस्थिति का विकास करना
c) शिक्षण कला का अभ्यास करना ।
12👉 छात्र -शिक्षण अभ्यास के समय प्रयोग की जाने वाली शिक्षण विधि है -
➡️ a) प्रश्नोत्तर विधि
b) व्याख्यान विधि
c) प्रदर्शन विधि ।
13👉छात्र- शिक्षण अभ्यास का मुख्य आयाम है-
➡️ ब्लॉक छात्र शिक्षण
आदर्श विद्यालय
इंटर्नशिप ।
14👉 छात्र कक्षा शिक्षण से क्या तात्पर्य है -
➡️ शिक्षण का अभ्यास ।
सूक्ष्म- शिक्षण का इतिहास( उद्गम एवं विकास)
15👉 सूक्ष्म शिक्षण का जन्म कब हुआ-
➡️ 1961 ईस्वी
16👉सूक्ष्म शिक्षण का विकास किस देश में हुआ -
➡️यू एस ए (U.S.A.)
17👉सूक्ष्म शिक्षण का जन्म किस विश्वविद्यालय में हुआ-
➡️ स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
18👉सूक्ष्म शिक्षण प्रविधि को विकसित किया है -
➡️ बुश एवं ऐलन ने
19👉भारत में सर्वप्रथम 'सूक्ष्म शिक्षण ' शब्द का प्रयोग किसने किया -
➡️ डी.डी. तिवारी
सूक्ष्म शिक्षण का अर्थ (Meaning of Micro-Teaching)
20👉सूक्ष्म -शिक्षण का अर्थ है -
➡️ स्केल्ड डाउन टीचिंग
21👉 व्यावहारिक शिक्षण की प्रयोगशालीय और वैश्लेषिक विधि है -
➡️ सूक्ष्म शिक्षण
22👉 सूक्ष्म शिक्षण की मुख्य अवस्था क्या है -
➡️ a) अंतरण स्थिति
b) कौशल अधिग्रहण स्थिति
c) ज्ञान प्राप्ति की स्थिति
23👉 किसने सूक्ष्म शिक्षण को 5 सिद्धान्तों पर आधारित बताया -
➡️ एलन एवं रेयन ने
24👉 "सूक्ष्म शिक्षण सरलीकृत शिक्षण प्रक्रिया है, जो छोटे आकार की कक्षा में कम समय में पूर्ण होती है।" यह परिभाषा है -
➡️ डी.डब्ल्यू. एलेन की
25👉किसने कहा," सूक्ष्म -शिक्षण किसी कक्षा में आकार व समय में सूक्ष्म पदीय शिक्षण परिस्थिति है ।"-
➡️ ड्वाइट एवं एलन
सूक्ष्म शिक्षण की विशेषताएं
26👉 भारतीय सूक्ष्म -शिक्षण प्रतिमान की विशेषता है -
➡️ a) इसमें पर्यवेक्षक एक या दो होते हैं
b) इसमें शिक्षक द्वारा प्रतिपुष्टि प्रदान की जाती है
c) इसमें पाठ नियोजन (lesson planning) शामिल होता है
27👉सूक्ष्म शिक्षण अध्यापको-
➡️ छात्र - अध्यापकों में शिक्षण कौशल विकसित किए जा सकते हैं ।
28👉सूक्ष्म- शिक्षण के द्वारा विकास किया जाता है -
➡️ शिक्षण कौशल का
सूक्ष्म शिक्षण का स्वरूप
29👉सूक्ष्म -शिक्षण में पाठ प्रस्तुतीकरण की अवधि होती है-
➡️ 5 से 10 मिनट
30👉छात्र -अध्यापकों में शिक्षण कौशल जैसे प्रश्न करना, व्याख्या करना , कथन करना आदि विकसित करने के लिए कौन- सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है-
➡️ सूक्ष्म- शिक्षण विधि
31👉सूक्ष्म- शिक्षण का भारतीय प्रतिमान कितने समय का है-
➡️ 36 मिनट
32👉सूक्ष्म शिक्षण के भारतीय प्रतिमान में एक समूह में अधिकतम संख्या होती है-
➡️ दस
33👉सूक्ष्म- शिक्षण प्रविधि के मुख्य घटक हैं-
➡️ सूक्ष्म शिक्षण परिस्थितियां
छात्राध्यापक तथा शिक्षण कौशल
प्रतिपुष्टि के साधन तथा प्रयोगशाला ।
34👉सूक्ष्म -शिक्षण की मुख्य अवस्था है-
➡️ अंतरण स्थिति
ज्ञान प्राप्ति की स्थिति
कौशल अधिकरण स्थिति ।
35👉सूक्ष्म शिक्षण का उपयोग किया जाता है -
➡️शिक्षण -कौशल के लिए
अनुकरणीय शिक्षण
36👉एक प्रशिक्षण विधि है -
➡️अनुकरणीय शिक्षण
37👉अनुकरणीय शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है -
➡️ a) छात्र -शिक्षक के व्यवहार में परिवर्तन लाना
b) सामाजिक कौशलों का विकास करना
c) मनोवृत्ति में परिवर्तन लाना
38👉 अनुकरणीय शिक्षण की अवधि होती है -
➡️ 10 से 15 मिनट
अनुकरणीय शिक्षण की विशेषताएँ
39👉 अनुकरणीय शिक्षण की विशेषताएं हैं -
➡️ a) यह प्रविधि बहुत सरल मानी जाती है
b) यह प्रविधि छात्र-अध्यापकों के लिए शिक्षण -कौशलों के अभ्यास में प्रभावी रहती है
c) इस विधि द्वारा प्रभावशाली ढंग में पृष्ठ -पोषण प्रदान किया जा सकता है ।
अनुकरणीय शिक्षण की सीमाएं अथवा दोष
40👉अनुकरणीय शिक्षण का दोष है-
➡️ a) इस प्रविधि का प्रयोग छोटे बालकों के साथ नहीं किया जा सकता
b) इस प्रविधि का प्रयोग सभी विषयों के पाठ्यक्रमों के लिए नहीं किया जा सकता
c) सीखने की प्रक्रिया में विद्यार्थी के ध्यान का केंद्रीकरण होना आवश्यक है वरना अनुकरणीय शिक्षण एक प्रकार का खेल है जिसमें विद्यार्थी की गंभीरता कम हो जाती है
शिक्षण में इंटर्नशिप (Internship in Teaching)
41👉 इंटर्नशिप छात्र -शिक्षण आयाम का मुख्य उद्देश्य है-
➡️ a) वास्तविक कक्षा कक्ष परिस्थिति होना
b) शिक्षण अभ्यास में शिक्षणशास्त्र में प्रत्यय को लागू करना
c) छात्र-अध्यापकों में आत्मविश्वास और प्रवीणताएं विकसित करना
42👉भावी शिक्षक को प्रयोगशाला अनुभव की तरह ज्ञान देती है-
➡️ इंटर्नशिप
43👉इंटर्नशिप के दौरान एक छात्र अध्यापक सीखता है -
➡️ एक शिक्षक के सभी कार्य एवं दायित्व
44👉 इंटर्नशिप अवधि के कार्य -
➡️ कक्षाओं का निरीक्षण तथा अभ्यास शिक्षण ।
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न ( Other Important Question)
45👉 समन्वित व्यक्तित्व के विकास का क्या अर्थ है -
➡️ व्यक्ति के ज्ञान , चिंतन और क्रियाओं में तालमेल हो जिससे कार्य का निष्पादन सफलतापूर्वक किया जा सके
46👉ब्लॉक -छात्र शिक्षण आयाम अनुभव प्रदान करता है-
➡️ विद्यालय में वास्तविक कक्षा कक्ष शिक्षण
अध्यापक शिक्षा के अनुसार पाठ योजना
प्रशिक्षण समूह प्रविधि का प्रभावशाली प्रयोग
47👉 पत्राचार शिक्षा की मुख्य विशेषताएं हैं-
➡️ अनौपचारिक शिक्षा
जनशिक्षा और जनसाधन
अधिगमकर्ता केंद्रित
48👉दूरवर्ती माध्यम में अध्यापक शिक्षा की व्यवस्था की जाती है -
➡️ इग्नू (IGNOU) द्वारा
49👉बड़ा भाई छोटे के लिए अथवा सीनियर विद्यार्थी जूनियर के लिए मनोवैज्ञानिक रुप में क्या होता है -
➡️ मॉडल
50👉शिक्षक केंद्रित शिक्षण विधि है-
➡️ प्रदर्शन विधि , व्याख्यान विधि , सामूहिक शिक्षण
51👉राबर्ट ग्लेजर के बुनियादी प्रतिमान कउद्देश्य-
➡️ अनुदेशनात्मक प्रक्रिया उद्देश्य , पूर्व व्यवहार, अनुदेशनात्मक प्रक्रिया
52👉 किसी पाठ प्रकरण विशेष के शिक्षण द्वारा जिन शिक्षण उद्देश्यों की प्राप्ति का प्रयास किया जाता है वे कहलाते हैं-
➡️ शैक्षणिक लक्ष्य
53👉सृजनात्मकता हेतु मानसिक योग्यताएं आवश्यक हैं-
➡️ विश्लेषण करना
संश्लेषण करना
मूल्यांकन करना
54👉 बोध हेतु आवश्यक है -
➡️ संबंध देखना , उदाहरण देना , भेद करना
55👉फ्लैंडर्स अंतः क्रिया विश्लेषण प्रणाली में छात्र व शिक्षक के कक्षा व्यवहारों को विभाजित किया गया है -
➡️10 भागों में
56👉 छात्र केंद्रीय शिक्षण विधि नहीं है -
➡️व्याख्यान विधि
57👉 फ्लैंडर्स अंतः क्रिया विश्लेषण वर्गीकरण की सहायता से -
➡️ विद्यालय में शिक्षक के व्यवहार का मापन एवं विश्लेषण किया जा सकता है
58👉 टोली शिक्षण में-
➡️ छात्रों के एक समूह को दो या अधिक शिक्षक सहयोगपूर्ण ढंग से पढ़ाते हैं
59👉 शिक्षा का उन्नत अध्ययन संस्थान किन शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है
➡️ उच्च शिक्षा के शिक्षकों के लिए
60👉ऑपरेशन ब्लैक बोर्ड (Operation Black board) योजना किस स्तर की शिक्षा को उन्नत बनाने के लिए शुरू की गई थी
➡️ प्राथमिक शिक्षा (Primary Education)
61👉शिक्षण व्यवहार में सुधार की कौन सी प्रविधि फ्लेंडर द्वारा दी गई है
➡️अंतः क्रिया विश्लेषण प्रविधि
62👉 निगमन विधि में चिंतन प्रक्रिया किस प्रकार की होती है-
➡️ सामान्य से विशिष्ट की ओर
63👉 टीम शिक्षण की कमी या सीमा क्या है -
➡️ शिक्षकों के दृष्टिकोणों में भिन्नता
64👉 मैचिंग (Matching)-
ट्रेनिंग एंड टीचर्स ______________शिक्षक प्रशिक्षण
सूक्ष्म शिक्षण का उद्भव _________यूएसए
भारत में सूक्ष्म शिक्षण का उद्भव____ 1967
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय__________ सूक्ष्म शिक्षण प्रतिमान
65👉 स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफोर्निया में है यहां ....... की खोज हुई थी-
➡️ सूक्ष्म शिक्षण
66👉शिक्षण के मूल्यांकन आयाम को दिया है-
➡️ बी .एस .ब्लूम ने
67👉" छात्राध्यापक को किसी चुने हुए स्कूल में विद्यालय की वास्तविक परिस्थितियों में कम से कम 8 सप्ताह की निर्धारित अवधि में शिक्षक के रूप में निरंतर शिक्षण का कार्य करना चाहिए ।"किसने कहा था -
➡️ कोठारी आयोग
68👉छात्र शिक्षण में मुख्य प्रकार की स्वतंत्र अध्ययन - क्रियाएँ हैं-
➡️ स्वतंत्र पढ़ना और सुनना
लिखित कार्य
मौखिक रिपोर्ट और सृजनात्मक परियोजना
69👉योजना विधि के आधारभूत सिद्धांत हैं-
➡️ क्रियाशीलता तथा वास्तविकता का सिद्धांत
स्वतंत्रता तथा सोद्देश्यता का सिद्धांत
उपयोगिता का सिद्धांत
70👉बी.के. पासी (1976 ) ने अपनी पुस्तक ' बिकमिंग बैटर टीचर : माइक्रो -टीचिंग डिवाइस ' में शिक्षण कौशलों को प्रस्तुत किया है । उनकी पुस्तक में शिक्षण कौशलों की संख्या है -
➡️13
71👉कक्षाकक्ष में अंत:क्रिया की प्रकृति होती है-
➡️ शाब्दिक और अशाब्दिक दोनों
72👉एक छात्र- अध्यापक के कक्षाकक्ष शिक्षण अभ्यास का पर्यवेक्षण करते समय एक विषय पर्यवेक्षक-
➡️ छात्र -अध्यापक को पृष्ठपोषण प्रदान करता है
73👉यदि एक बच्चा एक ही कक्षा में 1 वर्ष से अधिक रुक जाता है, तब यह है-
➡️ अवरोधन
74👉' मस्तिष्क विप्लव ' संप्रत्यय दिया गया -
➡️आसबर्न द्वारा
75👉शिक्षकों तथा पर्यवेक्षकों के बीच सहयोग पर आधारित पर्यवेक्षण को कहते हैं-
➡️ (A) प्रजातांत्रिक
(B) राजनीतिक
(C) शैक्षिक
( D) आर्थिक ।
No comments: