B.A. (HISTORY ) FINAL YEAR
( History of Indian Culture )
भारतीय संस्कृति का इतिहास
一一一一一一一一一一一一一
UNIT -I
一一一一一一一一一一一一一
Syllabus -
1) Indus Valley Civilisation -Sources of Information, Social Life, Religious Life, Town Planning.
2) Vedic Period -Social, Religious Conditions, Varana, Ashram System, Status of Women.
3) Jainism -Causes for the Religious Upheaval, Teachings of Mahavira & Principles of Jainism.
4) Buddhism -Rise and Growth, Doctrines of Buddhism, Causes of Downfall.
-----------------------------------------------
OBJECTIVE QUESTIONS ANSWER -
(बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर )
1. सिन्धु सभ्यता के निर्माता कौन थे-
(a) पिंगलभाषी
(b) नृभाषी
(C) द्रविडभाषी
(d ) सिन्धुभाषी
2. हड़प्पा सभ्यता किस सभ्यता के समकालीन नहीं थी -
(A) ग्रीस की सभ्यता
(b) मिस्र की सभ्यता
(c) मेसोपोटामिया की सभ्यता
(d) क्रीट की सभ्यता
3. सिन्धु सभ्यता का सम्बन्ध किस काल से है -
(a) ताम्र पाषाण काल
(b) पूर्व ऐतिहासिक काल
(c) ऐतिहासिक काल
(D) आढ्य ऐतिहासिक काल
4. हड़प्पा स्थित है -
(A) लाहौर जिले में
(b) माण्टगोमरी जिले में
(c) फैसलाबाद जिले में
(d) गुजरानवाला में
5. ऐतिहासिक युग में किस वंश के शासक ने मोहनजोदड़ो के पश्चिम भाग के दुर्ग टीला पर टीलों का निर्माण कराया -
(a) सातवाहन
(b) हिन्द यूनानी
(c) मौर्य वंश
(D) कुषाणवंश
6. विशाल अन्नागार के अवशेष कहाँ पर मिले हैं -
(a) लोथल
(b) रंगपुर
(c) हड़प्पा
(D) मोहनजोदड़ो
7. सिन्धु सभ्यता का धौलावीर नगर स्थित था -
(a) राजस्थान में
(B) गुजरात में
(c) उत्तर प्रदेश में
(d) पंजाब में
8. इनमें से कौन -सा सिन्धु घाटी सभ्यता का स्थल नहीं है -
(a) कालीबंगा
(b) सुरकोटदा
(C) आहाड़
(d) राखीगढ़ी
9. हड़प्पा सभ्यता का काल माना जाता है -
(A) 2750-2000 ईसा पूर्व
(b) 3200-1700 ईसा पूर्व
(c) 2500-1500 ईसा पूर्व
(d) 2500-1750 ईसा पूर्व
10. सर्वप्रथम प्रयास सिन्धु सभ्यता के काल निर्धारण में किन विद्वानों का रहा -
(a) चार्ल्स मेसन
(b) आर○डी○ बनर्जी
(c) माधोस्वरूप वत्स
(D) जाॅन मार्शल
11. सिन्धु सभ्यता के भौगोलिक विस्तार से सम्बंधित कौन-सा कथन गलत है -
(a) सिन्धु सभ्यता का सर्वाधिक क्षेत्रफल उत्तरी स्थल में मौडा, दक्षिण में भगतराव, पूर्व में आलमगीरपुर और पश्चिम में सुत्कागेंडोर है |
(b) उत्तर -दक्षिण में इसकी लंबाई 1400 किलोमीटर तथा पश्चिम -पूर्व में इसकी लंबाई 1600 किलोमीटर है
(C) यह समूचा क्षेत्रफल समलम्ब चतुर्भुज के आकार का है |
(d) इसका फैलाव उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक तथा पश्चिम में बलूचिस्तान से पूर्वोत्तर में मेरठ तक था ।
12. हड़प्पा सभ्यता के अवशेष मेरठ जिले के किस स्थल पर मिले -
(a) मवाना
(b) अलीमुराद नगर
(C) आलमगीरपुर
(d) उपरोक्त सभी
13. हड़प्पा सभ्यता की कलात्मक उत्कृष्टता का प्रमाण है -
(a) मिट्टी के खिलौने
(b) मिट्टी की मूर्तियाँ
(C) मुहरें
(d) मनके
14. हड़प्पा सभ्यता में मिली मुहरें किस धातु की नहीं हैं -
(a) हाथी दाँत
(b) पत्थर
(C) टिन
(d) मिट्टी
15. कौन-सी धातु को सिन्धु सभ्यता के नागरिक नहीं जानते थे -
(a)ताँबा
(b) लोहा
(C) टिन
(d) सोना
16. सिन्धु सभ्यता की लिपि की सूचना ज्ञात होती है -
(a) मूर्तियों से
(B) मुहरों से
(c) खिलौने से
(d) आभूषणों से
17. हड़प्पा सभ्यता में किसकी पूजा नहीं होती थी -
(A) विष्णु की
(b) लिंग की
(c) पशु व वृक्ष की
(d) शिव की
18. किस सभ्यता के लोग 'मातृ देवी ' की पूजा करते थे -
(a) मिस्र
(B) हड़प्पा
(c) सुमेरिया
(d) वैदिक
19. सिन्धुवासियों का प्रमुख देवता था -
(a) सूर्य देवता
(b) ग्राम देवता
(c) नगर देवता
(D) पशुपति
20. भारत में लिंगपूजा का आरंभ किस काल से माना जाता है -
(a) शुंगकाल
(B) हड़प्पा काल
(c) वैदिक काल
(d) नवपाषाण काल
21. हड़प्पाकालीन उस नगर का चुनाव करें जो पशुपालकों का एक बहुत बड़ा केंद्र था -
(a) देसलपुर
(b) आलमगीरपुर
(c) भगतराव
(D) नेसदी
22. हड़प्पा सभ्यता के अलावा विश्व की और किन सभ्यताओं से पकी ईंटों की जानकारी मिलती है -
(a) सुमेर की सभ्यता
(b) चीन की सभ्यता
(C) मेसोपोटामिया की सभ्यता
(d) नील नदी घाटी सभ्यता
23. सिन्धु सभ्यता की दुनिया को देन है -
(A) नगर नियोजन
(b) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार
(c) अध्यात्म
(d) नगर की सफाई
24. मोहनजोदड़ो की नगर निर्माण कला की उत्कृष्टता का आधार है -
(a) चौड़ी सड़कें
(b) बहुमंजिले भवन
(c) विशाल भवन
(D) नालियों की सुनियोजित व्यवस्था
25. मोहनजोदड़ो से प्राप्त सबसे महत्वपूर्ण भवन है -
(A) विशाल स्नानागार
(b) विशाल कब्रिस्तान
(c) विशाल मंदिर
(d) विशाल अन्नागार
वैदिक काल
26. सबसे प्राचीन भारतीय ग्रन्थ है -
(a) महाभारत
(b) सामवेद
(C) ऋग्वेद
(d) रामायण
27. 'गोत्र' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसमें पाया गया है -
(a) अथर्ववेद में
(b) सामवेद में
(c) यजुर्वेद में
(D) ऋग्वेद में
28. ऐसा वेद कौन-सा है जो गद्य और पद्य दोनों में लिखा गया है -
(a) अथर्ववेद
(b) सामवेद
(C) यजुर्वेद
(d) ऋग्वेद
29. भारतीय संगीत के उद्गम का आभास किस वैदिक संहिता से होता है -
(a) अथर्ववेद से
(b) यजुर्वेद से
(c) ऋग्वेद से
(D) सामवेद से
30. ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद को 'त्रयी ' क्यों कहा जाता है -
(A) क्योंकि उपरोक्त तीनों वेदों का सम्बन्ध वैदिक यज्ञों से था
(b) क्योंकि अथर्ववेद में उपरोक्त वेदों के लिए 'त्रयी' का प्रयोग हुआ था
(c) क्योंकि उपरोक्त तीनों वेदों का पाठ त्रयी नामक आचार्य करते थे
(d) उपरोक्त सभी कारणों से
31. अथर्ववेद की दो शाखाएँ कौन-कौन सी हैं -
(a) पिप्पला और तैत्तिरीय
(b) मैत्रायणी और पिप्पला
(c) तैत्तिरीय और कठक
(D) पिप्पला और शौनक
32. अनेक विदुषी नारियों का उल्लेख प्राप्त होता है -
(A) ऐतरेय ब्राह्मण में
(b) यजुर्वेद में
(c) सामवेद में
(d) ऋग्वेद में
33. आर्य साहित्य की भाषाथी -
(A) संस्कृत
(b) द्रविड़
(c) पालि
(d) प्राकृत
34. ऋग्वेद में सबसे ज्यादा चर्चा किस पशु की है -
(a) बैल
(b) हाथी
(c) घोड़ा
(D) गाय
35. 'वर्ण' का शाब्दिक अर्थ है -
(A) रंग
(b) वर्ग
(c) जाति
(d) धर्म
36. आर्यों की वर्ण -व्यवस्था आधारित थी -
(a) जाति पर
(b) वर्ण पर
(C) व्यवसाय पर
(d) रंग पर
37. वर्ण व्यवस्था की प्रमुख विशेषता थी -
(a) जटिलता
(b) परिवर्तनशीलता
(C) अपरिवर्तनशीलता
(d) सरलता
38. प्राचीन भारत में कितने वर्ण थे -
(a) 1
(b) 2
(C) 4
(d) 3
39. कौन-सा वर्ण है -
(A) ब्राह्मण
(b) अग्रवाल
(c) त्यागी
(d) यादव
40. वैदिक काल में समाज में किस वर्ण को सर्वोच्चता प्राप्त थी -
(A) ब्राम्हण
(b) क्षत्रिय
(c) वैश्य
(d) शूद्र
41. कौन -सा आश्रम व्यवस्था के अन्तर्गत नहीं है -
(a) वानप्रस्थ
(b) गृहस्थ
(c) ब्रह्मचर्य
(D)बद्रिकाश्रम
42. आश्रम का शाब्दिक अर्थ है -
(a) धर्मशाला
(B) विश्राम स्थल
(c) सराय
(d) परिवार
43. किस आश्रम को 'इच्छा का आश्रम ' कहा जाता है -
(A) ब्रह्मचर्य
(b) वानप्रस्थ
(c) गृहस्थ
(d) सन्यास
44. कौन-सा आश्रम मानव जीवन का अन्तिम आश्रम माना गया है -
(a) वानप्रस्थ आश्रम
(b) गृहस्थ आश्रम
(C) सन्यास आश्रम
(d) ब्रह्मचर्य आश्रम
जैन धर्म
45. तीर्थंकर कहते थे उस व्यक्ति को जो -
(a) किसी भी प्रकार से कैवल्य प्राप्त करे
(B) बिना गुरु के कैवल्य प्राप्त करे
(c) किसी गुरु की सहायता से कैवल्य प्राप्त करे
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
46. जैन धर्म में आदिनाथ किसे कहा गया है -
(A) ऋषभदेव
(b) महावीर स्वामी
(c) नेमिनाथ
(d) पार्श्वनाथ
47. जैन धर्म के कितने तीर्थंकर हैं -
(a) 20
(b) 16
(c) 12
(D) 24
48. महावीर स्वामी का जन्म कहाँ हुआ था -
(a) लुम्बिनी
(B) कुण्डग्राम
(c) नालन्दा
(d) सारनाथ
49. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे -
(a) अजितनाथ
(B) ऋषभदेव
(c) नेमिनाथ
(d) महावीर स्वामी
50. महावीर स्वामी किस कुल के थे -
(a) क्षत्रिय
(b) लिच्छवि
(C) ज्ञात्रक
(d) शाक्य
51. जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर कौन थे -
(a) अनन्तनाथ
(B) पार्श्वनाथ
(c) महावीर
(d) ऋषभदेव
52. कौन जैन धर्म का संरक्षक नहीं था -
(a) चन्द्रगुप्त मौर्य
(b) खारवेल
(c) बिम्बिसार
(D) कनिष्क
53. कौन जैन साहित्यकार था -
(a) आनन्द
(b) जीवक
(c) नागार्जुन
(D) भद्रबाहु
54. महावीर स्वामी ने किस स्थान पर निर्वाण प्राप्त किया -
(a) कसिया
(b) कुण्डग्राम
(c) जम्भिय ग्राम
(D) पावापुरी
55. महावीर स्वामी ने पार्श्वनाथ के सिद्धांतों में एक और जोड़ा था । वह था -
(a) अस्तेय
(b) सत्य
(c) अहिंसा
(D) ब्रह्मचर्य
56. भद्रबाहु की कृति का नाम क्या है -
(a) भगवती सूत्र
(B) कल्पसूत्र
(c) आदि पुराण
(d) परिशिष्ट पर्वन
बौद्ध धर्म
57. बौद्ध धर्म के प्रवर्तक थे -
(a) पार्श्वनाथ
(b) ऋषभदेव
(c) महावीर
(D) महात्मा बुद्ध
58. महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था -
(a) 583 ई○ पू○
(b) 483 ई○ पू○
(C) 563 ई○ पू○
(d) 599 ई○ पू○
59. महात्मा बुद्ध का वास्तविक नाम था '
(a) गौतम
(b) राहुल
(c) हर्ष
(D) सिद्धार्थ
60. 'बोधिसत्व ' कहते हैं -
(a) ईश्वर के अवतार को
(b) निर्वाण प्राप्त भिक्षु को
(c) जैन धर्म के अनुयायी को
(D) ऐसा व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्त करने के पश्चात निर्वाण को इसलिए स्वीकार नहीं करता ताकि वह अन्य व्यक्तियों को निर्वाण प्राप्त करने में सहायता कर सके ।
61. 'बोधिसत्वों का धर्म ' कहते हैं -
(a) अद्वैतवाद को
(B) महायान को
(c) जैन धर्म को
(d) हीनयान को
62. बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए किस भाषा का प्रयोग किया जाता था -
(a) हिंदी
(B) पालि
(c) प्राकृत
(d) संस्कृत
63. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई -
(a) रामग्राम
(b) कपिलवस्तु
(c) लुम्बिनी
(D) कुशीनगर
64. 'अर्हत् ' उस व्यक्ति को कहते हैं जिसने -
(A) निर्वाण प्राप्त कर लिया हो
(b) बोधिसत्व को
(c) ज्ञान प्राप्त कर लिया हो
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
65. हीनयान का लक्ष्य प्राप्त करना है -
(a) ज्ञान
(b) बोधिसत्व
(C) अर्हत्
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
66. महात्मा बुद्ध द्वारा कितने 'आर्य सत्य ' बताए गए -
(a) 3
(b) 2
(c) 1
(D) 4
67. चार आर्य सत्य हैं -
(A) बौद्ध धर्म के प्रमुख सिद्धांत
(b) महावीर के सिद्धांत
(c) महात्मा बुद्ध की जीवनी
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
68. महात्मा बुद्ध ने दु:खों के निराकरण के लिए कितने मार्ग बताए -
(a) 12
(B) 8
(c) 10
(d) 6
69. कर्म के विषय में बौद्ध धर्म में क्या कहा गया है -
(A) कर्मों का फल भोगना पड़ता है
(b) कर्म के विषय में बौद्ध धर्म मौन है
(c) कर्म का कोई महत्व नहीं
(d) कर्मों का फल नहीं मिलता ।
70. बौद्ध धर्म जाति प्रथा का -
(a) उदासीन है
(B) विरोधी है
(c) समर्थक है
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
🌟🌟🌟🌟🌟🌟
__________________________________
No comments: